अगर इस त्योहारी सीजन आप एक नई सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी सीएनजी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन कारों में Alto, S-Presso, Celerio से लेकर WagonR और EECO तक शामिल हैं। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में ग्राहक 45000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। आज हम आपको इन पांच सीएनजी कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में मारुति की कौन सी सीएनजी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।
{"_id":"5fb612865cf7176ba6800985","slug":"this-festive-season-maruti-suzuki-offering-huge-discount-on-its-alto-to-s-presso-to-celerio-to-wagonr-to-eeco-cng-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की चिंता से पाएं छुटकारा, मारुति की इन 5 धाकड़ कारों पर मिल रहा है 45000 रुपये का बंपर डिस्काउंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पेट्रोल-डीजल की चिंता से पाएं छुटकारा, मारुति की इन 5 धाकड़ कारों पर मिल रहा है 45000 रुपये का बंपर डिस्काउंट
Thu, 19 Nov 2020 12:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : For Refernce Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन 5 कारों पर मिल रहा है डिस्काउंट
सांकेतिक
- फोटो : Maruti
- Alto: 33,000 रुपये तक की बचत होगी
- S-Presso: 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है
- Celerio: 45,000 रुपये तक की छूट मिल रही है
- WagonR: 35,000 रुपये तक का फायदा होगा
- EECO: 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है
- कंपनी की तरफ से सरकार कर्मचारियों को 6000 रुपये का स्पेशल LTC बोनांजा ऑफर दिया जा रहा है.
- यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
CNG कारों में होती है भारी बचत
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
सीएनजी कारें कीमत में तो सस्ती होती ही हैं, इसके साथ ही इनमें बचत भी ज्यादा होता है। दरअसल सीएनजी वाहन पर एक किलोमीटर का खर्च करीब 1.5 रुपये आता है, जो डीजल और पेट्रोल के मुकाबले लगभग आधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये हैं देश की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली CNG कारें
सांकेतिक
- फोटो : Google
डिस्काउंट ऑफर्स के अलावा आज हम आपको यह भी बताने जा रहे हैं कि अक्तूबर 2020 में वो कौन सी 5 सीएनजी कारें हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया है। डालते हैं एक नजर,
नंबर 1- Maruti Suzuki WagonR
- अक्तूबर 2020 में WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। इसके 16,167 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
नंबर 2- Maruti Ertiga
- भारतीय बाजार में Maruti Ertiga दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। अक्तूबर 2020 में इसके 10,236 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 3- Maruti Celerio
- Maruti Suzuki WagonR और Maruti Ertiga के बाद Maruti Celerio अक्तूबर 2020 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कार रही। Celerio के अक्तूबर महीने में 6,935 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : For Refernce Only
नंबर 4- Maruti Eeco
नंबर 5- Maruti Suzuki Dzire
- सबसे ज्यादा बिकने वाली सीएनजी कारों में Eeco ने अक्तूबर महीने में चौथा स्थान अपने नाम किया। Maruti Eeco के अक्तूबर 2020 में 5,693 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 5- Maruti Suzuki Dzire
- अक्तूबर महीने में टॉप-5 बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों में Dzire भी शामिल रही। इसके 2,840 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।