सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस साल करें एसयूवी खरीदने की अपनी मुराद पूरी, भारत में आ रही हैं ये 9 नई एसयूवी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 06 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Top 9 upcoming suv cars in 2019 in india, from mahindra eKUV100 to tata cassini
Volkswagen T-ROC SUV

भारत में एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। कई वाहन निर्माता कंपनियां इन दिनों एसयूवी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। आने वाले समय में माइक्रो, सब-4 मीटर, कॉम्पैक्ट, मिडसाइज और फुल साइज एसयूवी लांच होने वाली हैं। वहीं कुछ नए ब्रांड जैसे एमजी और किआ भी पहली बार भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लांच करेंगे। अगर आप एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द रही 9 एसयूवी लांचिंग की कतार में हैं...


 

Trending Videos

महिन्द्रा eKUV100

Top 9 upcoming suv cars in 2019 in india, from mahindra eKUV100 to tata cassini
Mahindra e-KUV100 India

लांच डेट- तीसरी या चौथी तिमाही (अनुमानित)

बात करते हैं महिन्द्रा की एसयूवी की। हाल ही में महिन्द्रा ने देश की पहली इलेक्ट्रिक कार e2o प्लस के प्रोडक्शन को बंद करने का फैसला किया है। 31 मार्च के बाद सिटी इलेक्ट्रिक कार का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं कंपनी अब KUV100 के इलेक्ट्रिक वर्जन को बाजार में उतारेगी। महिन्द्रा ने e-KUV100 को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। वहीं इस कार को इस साल की दूसरी छमाही में लांच किया जा सकता है। वहीं यह सिंगल चार्ज में 350 किमी की दूरी तय कर सकेगी और इसके साथ फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा। 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ने में यह मात्र 9 सेकेंड का वक्त लेगी। इसकी टॉप स्पीड 186 किमी प्रति घंटा होगी। वहीं अगले साल महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन लांच करेगी, जिसे दो बैटरी पैक के साथ लांच किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू

Top 9 upcoming suv cars in 2019 in india, from mahindra eKUV100 to tata cassini
hyundai venue

लांच डेट- 21 मई, 2019

वेन्यू पर से पिछले महीने पर्दा उठा गया था। वहीं कंपनी अब इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 21 मई को लांच करेगी। वेन्यू तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। वेन्यू में 1.0L पेट्रोल,  1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे। 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि  इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम  का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू देश की पहली कनेक्टेड कार होगी, जिसमें AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
 

ह्यूंदै Kona EV

Top 9 upcoming suv cars in 2019 in india, from mahindra eKUV100 to tata cassini
Hyundai Kona electric SUV

लांच डेट- जून 2019 के आसपास

ह्यूंदै कोना 2 बैटरी पैक साथ आएगी। 39.5 kWh की बैटरी 310 किमी तक चलेगी, जबकि 64 kWh की बैटरी 480 किमी दूरी तय करेगी। यह मात्र 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। 80 प्रतिशत चार्जिग के बाद यह आसानी से 240 किमी की दूरी तय करेगी। लेकिन इसके लिए कोना को 100kW के डीसी चार्जर से चार्जिंग करना पड़ेगा। नॉर्मल चार्जर से फुल चार्जिंग में 6 घंटे का वक्त लगेगा। ह्यूंदै का दावा है कि मात्र 9.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी। इसकी टक्कर टाटा अल्ट्रोज ईवी, कोंडा ईवी से होगी।
 

विज्ञापन

एमजी e-ZS

Top 9 upcoming suv cars in 2019 in india, from mahindra eKUV100 to tata cassini
MG Motors EZS electric SUV india

लांच डेट- चौथी तिमाही

हेक्टर एसयूवी की लान्चिंग के बाद एमजी मोटर्स भारत में अब सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लान्च करेगी। इसकी खासियत होगी कि यह सिंगल चार्जिंग में 430 किमी की दूरी तय कर सकेगी। eZS को को 10 लाख से कम कीमत में लांच किया जा सकता है। eZS को सीधे चीन से इंपोर्ट किया जाएगा। eZS में 52.5 kWh की लीथियम बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 430 किमी तक की दूरी तय कर सकेगी। वहीं इसे वॉल चार्जर से चार्ज करने में 8 घंटे का वक्त लगेगा। जबकि डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसे मात्र आधा घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। एमजी eZS की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 148 बीएचपी की पावर देगी। एमजी में 10.04 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ईसिम जैसे फीचर मिलेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed