अगर आप आॅटोमोबाइल जगत की थोड़ी भी जानकारी रखते हैं तो आप इस शो के बारे में जरूर जानते होंगे। बता दें, 120 साल पुराने इस मोटर शो की आज शुरुआत हो चुकी है। इस शो को पेरिस मोटर शो के नाम से जाना जाता है। लेकिन सन् 1898 में इसका नाम मोंडिएल डे ले ऑटोमोबाइल हुआ करता था। फिलहाल हम आपको ऐसी कुछ हाई स्पीड कारों के बारे में बताने जा रहें हैं जो 1 सेकेंड से भी कम में 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती हैं।
मोटर शो में छाई 42 करोड़ तक की हाई स्पीड कारें, एक झलक पाने को लोग दिखे बेताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्पार्क आउल
यह कार सिर्फ 1.9 सेकंड में 100 किमी की स्पीड पकड़ में सक्षम है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है। जो कि सिंगल चार्जिंग में 150 किमी तक आराम से चलती है। इस हाई स्पीड कार की कीमत 26 करोड़ रुपए रखी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह दुनिया की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है।
डिवो
यह डिवो कार बुगाटी की हायपर कार है। जिसमें बुगाटी ने 16 सिलेंडर वाला इंजन लगाया है जो 1500एचपी की पावर देता है। इस कार की स्पीड 380 किमी है। इस कार की कीमत कंपनी ने 42 करोड़ रुपए रखी है।
ई-ट्रॉन
ऑडी की यह पहली इलेक्ट्रिक कार है। जो कि एक एसयूवी है। यह कार 100 की स्पीड पकड़ने में मात्र 6 सेकंड का समय लेती है। सिंगल चार्जिंग में यह कार 400 किमी तक चलने में सक्षम है। इस कार की अधिकतम स्पीड 200 किमी तक है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 55 लाख रुपए रखी गई है।
मर्सिडीज EQ
मर्सिडीज बेंज ने अपनी नई कंसेप्ट कार सिल्वर एरो ईक्यू पेश की है। यह कार काफी लंबी और पतली है। इसकी लंबाई करीब 17 फीट और इसमें तीन फीट का रूम दिया गया है। जिसमें एक ही शख्स बैठ सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार करीब 400 किलोमीटर तक चलेगी।