सब्सक्राइब करें

अब मोबाइल फोन से अनलॉक हो जाएगी BMW कार, iPhone यूजर्स को जल्द मिलेगा ये अनोखा फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2020 12:13 PM IST
सार

  • iPhone यूजर्स जल्द मिलने वाला है एक अनोखा फीचर 
  • आपके फोन में एक डिजिटल चाबी होगी जो आपको अपनी कार खोलने में मदद करेगी
  • बीएमडब्ल्यू ने कहा है की कि आईफोन के लिए डिजिटल चाबी 45 देशों में उपलब्ध कराई जाएगी

विज्ञापन
unlock car with phone bmw apple carkey feature bmw iphone app unlock car apple iphone features in hindi apple ios 14 features wwdc 2020 apple unlock your car with your phone app
BMW CarKey - फोटो : For Representation Only
Apple जल्द ही अपने iOS सॉफ्टवेयर पर CarKey नाम से एक फीचर पेश करेगा। यह कुछ अन्य विशेषताओं के साथ आपके फोन में एक डिजिटल चाबी होगी जो आपको अपनी कार खोलने में मदद करेगी। 2021 BMW 5 series (2021 बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज) पहली कार होगी जिसमें इस फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। एप्पल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फीचर का एलान किया गया था, जहां टेकनोलॉजी की दिग्गज कंपनी ने बताया कि CarKey फीचर iOS 14 में एक नई सुविधा के रूप में पेश किया जाएगा।  
Trending Videos
unlock car with phone bmw apple carkey feature bmw iphone app unlock car apple iphone features in hindi apple ios 14 features wwdc 2020 apple unlock your car with your phone app
BMW CarKey - फोटो : For Representation Only
यह फीचर आपके फोन को आपकी कार की चाबी की तरह इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। ग्राहक कार को अनलॉक कर सकते हैं और इंजन को स्टार्ट करने के लिए स्मार्टफोन ट्रे में iPhone को रख सकते हैं। डिजिटल चाबी को बीएमडब्ल्यू स्मार्टफोन ऐप के जरिए कॉन्फिगर किया जा सकता है और इसे अधिकतम पांच दोस्तों के साथ साझा किया जा सकता है। यह खास फीचर ग्राहकों को कार की अन्य सुविधाओं जैसे टॉप स्पीड, रेडियो की आवाज, इंजन के पावर जैसी चीजों पर कंट्रोल रखने की सुविधा भी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
unlock car with phone bmw apple carkey feature bmw iphone app unlock car apple iphone features in hindi apple ios 14 features wwdc 2020 apple unlock your car with your phone app
BMW CarKey - फोटो : For Representation Only
Apple वॉलेट के जरिए और कार के अंदर से भी इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा, यह डिजिटल चाबी Apple वॉच को भी सपोर्ट करेगी। इतना ही नहीं, कम बैटरी होने के कारण फोन बंद होने के बाद इसमें पांच घंटे तक का पावर रिजर्व होता है, जिससे डिजिटल चाबी काम करती रहेगी। 
unlock car with phone bmw apple carkey feature bmw iphone app unlock car apple iphone features in hindi apple ios 14 features wwdc 2020 apple unlock your car with your phone app
BMW 6 Series Convertible - फोटो : For Representation Only
एप्पल और बीएमडब्ल्यू अल्ट्रा वाइडबैंड तकनीक का उपयोग करने वाली डिजिटल चाबी बनाने पर भी काम कर रहे हैं। अल्ट्रा वाइडबैंड तकनीक उपयोगकर्ताओं को अपनी जेब या बैग से आईफोन को हटाए बिना कार मॉडल को अनलॉक करने की अनुमति देगा, और यह अगले साल तक तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
unlock car with phone bmw apple carkey feature bmw iphone app unlock car apple iphone features in hindi apple ios 14 features wwdc 2020 apple unlock your car with your phone app
BMW 8 Series Gran Coupe - फोटो : For Representation Only
बीएमडब्ल्यू ने कहा है की कि आईफोन के लिए डिजिटल चाबी 45 देशों में उपलब्ध कराई जाएगी और यह 1 जुलाई, 2020 के बाद निर्मित होने वाली 1 सीरीज, 2 सीरीज, 3 सीरीज, 4 सीरीज, 5 सीरीज, 6 सीरीज, 8 सीरीज, एक्स 5, एक्स 6, एक्स 7, X5M, X6M और Z4 जैसे कई कारों पर उपलब्ध होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed