फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Two-Wheelers: इस दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने की है योजना, तो आ रहे हैं ये धांसू वाहन, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Thu, 30 Sep 2021 10:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Sep 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
upcoming two wheelers in india 2021 in festive season new two wheelers set to launch in india
बजाज पल्सर 250 - फोटो : For Reference Only
Upcoming Two Wheelers Expected Launch in Festive Season November : इस त्योहारी सीजन में कई वाहन निर्माता अपने नए वाहनों को पेश करने के लिए तैयार हैं। जहां भारत में त्योहारी सीजन के दौरान कुछ बिल्कुल नई बाइक और स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, वहीं कुछ सालाना अपडेट, के साथ ही स्पेशल एडिशन मॉडल भी जल्द ही देश में पेश किए जाएंगे। यहां हम आपको उन सभी आनेवाली बाइक्स और स्कूटरों के बारे में बता रहे हैं जो अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च होने वाले हैं।


Bajaj Pulsar 250
बजाज ऑटो इस साल नवंबर में नई पल्सर 250 मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। यह भारत में लॉन्च होने वाला बजाज के लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा पल्सर मॉडल होगा। कंपनी अपनी नई पल्सर 250 मोटरसाइकिल की टेस्टिंग कर रही है और इसे कई मौकों पर देखा गया है। खबरों की मानें तो इसमें 250 cc का ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। और ट्रांसमिशन विकल्प में 6-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन शामिल हो सकता है। यह इंजन लगभग 28 PS का पावर और 20 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
upcoming two wheelers in india 2021 in festive season new two wheelers set to launch in india
KTM RC390
न्यू-जेन KTM RC390
पल्सर बाइक की नई रेंज के अलावा, बजाज ऑटो भारत में KTM RC रेंज की नई पीढ़ी को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत RC390 से होगी। खबरों के मुताबिक भारत में नई-जेनरेशन RC390 की इस साल नवंबर में बिक्री शुरू किए जाने की संभावना है। 
upcoming two wheelers in india 2021 in festive season new two wheelers set to launch in india
TVS Jupiter - फोटो : For Reference Only
TVS Jupiter 125
नई Raider 125 के बाद, टीवीएस मोटर कंपनी नए Jupiter 125 (ज्युपिटर 125) स्कूटर के साथ 125 सीसी टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए कमर कस रही है। Jupiter 125 को भारतीय बाजार में 7 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह भारत में 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में Hero Maestro Edge 125 (हीरो मेस्ट्रो एज 125) और Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) सहित अन्य स्कूटरों को सीधी टक्कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming two wheelers in india 2021 in festive season new two wheelers set to launch in india
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles
BMW 400 GT
BMW Motorrad India पहले भी कई मौकों पर नए 400 GT स्कूटर के टीजर जारी कर चुकी है। जिससे संकेत मिलता है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की तारीख नजदीक है। बीएमडब्ल्यू की नई पेशकश के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग भारत में चुनिंदा बीएमडब्ल्यू मोटरराड डीलरशिप पर शुरू हो गई है। इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक एक लाख रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
upcoming two wheelers in india 2021 in festive season new two wheelers set to launch in india
BMW C 400 GT - फोटो : BMW Motorcycles
BMW 400 GT की कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही बिक्री हो रही है। इसमें 350 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 7,500 rpm पर 33.5 bhp का अधिकतम पावर और 5,750 rpm पर 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। यह एक बहुत ही प्रीमियम पेशकश के तौर पर सामने आएगी, जिसका भारतीय बाजार में कोई सीधा मुकाबला नहीं होगा। लॉन्च होने पर इसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed