फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: हर्षल पटेल ने विकेटों के मामले में रचा इतिहास, चहल के छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा, निकले सबसे आगे

Thu, 30 Sep 2021 09:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Sep 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
IPL 2021: RCB pacer Harshal Patel achieve another milestone. breaks  IPL record for most wickets by an uncapped bowler in a season
हर्षल पटेल - फोटो : twitter@IPL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मध्यम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के लिए आईपीएल 2021 बेहद यादगार बनता जा रहा है। हर्षल रोजाना एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बार फिर से तीन विकेट झटके और एक नया कीर्तिमान बना डाला। वह अब आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपनी टीम के साथी युजवेंद्र चहल (23*) के छह साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 

IPL 2021: RCB pacer Harshal Patel achieve another milestone. breaks  IPL record for most wickets by an uncapped bowler in a season
हर्षल पटेल - फोटो : social media

हर्षल इस सीजन में एक हैट्रिक के साथ मैच में पांच विकेट भी चटका चुके हैं और इस वक्त सर्वाधिक 26 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर हैं। हर्षल ने दुबई में  बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए। 

IPL 2021: RCB pacer Harshal Patel achieve another milestone. breaks  IPL record for most wickets by an uncapped bowler in a season
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें हर्षल के आईपीएल करियर की तो वह 9 सत्र में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने 59 मैचों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं। 30 वर्षीय क्रिकेटर ने इस सीजन की शुरुआत में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे और इसके बाद हाल ही में मुंबई के खिलाफ ही हैट्रिक भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021: RCB pacer Harshal Patel achieve another milestone. breaks  IPL record for most wickets by an uncapped bowler in a season
हर्षल पटेल - फोटो : social media

बता दें कि इस सीजन में हर्षल ने 11 मैच में 13.30 की औसत से 26 विकेट चटकाए हैं और अभी उन्हें कम से कम तीन लीग मुकाबले और खेलने हैं। ऐसे में उनके विकेटों की संख्या और बढ़ सकती है। सर्वाधिक विकेट के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान हैं, उनके 11 मैच में 18 विकेट हैं। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 16 विकेट के साथ तीसरे जबकि मोहम्मद शमी और क्रिस मोरिस 14-14 विकेट के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
IPL 2021: RCB pacer Harshal Patel achieve another milestone. breaks  IPL record for most wickets by an uncapped bowler in a season
हर्षल पटेल बॉलिंग में टॉप पर हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
 

खिलाड़ी टीम  विकेट साल
हर्षल पटेल  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 26*  2021
युजवेंद्र चहल  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 23 2015
श्रीनाथ अरविंद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 21 2011
सिद्धार्थ कौल सनराइजर्स हैदराबाद 21 2018

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed