{"_id":"6155305d8ebc3e627031c83a","slug":"ipl-2020-points-table-royal-challengers-bangalore-defeated-rajasthan-royals-play-off-situation-interesting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2021, Points Table: प्लेऑफ की जंग हुई तेज, चेन्नई-दिल्ली का नॉकआउट स्टेज में पहुंचना तय, जानें बाकी टीमों की स्थिति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021, Points Table: प्लेऑफ की जंग हुई तेज, चेन्नई-दिल्ली का नॉकआउट स्टेज में पहुंचना तय, जानें बाकी टीमों की स्थिति
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@Ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 तेजी से प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। सभी टीमों ने अपने-अपने कोटे के 10-10 मुकाबले खेल लिए हैं और इसी के साथ अब प्लेऑफ में पहुंचने की जंग भी तेज हो गई है। अब लीग स्टेज के कुछ ही मुकाबले बाकी हैं और ऐसे में सभी टीमें अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रही हैं। बुधवार को दुबई में खेला गया आईपीएल का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ। इस मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली आरसीबी ने संजू की रॉयल्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की जीत के साथ ही अंक तालिका का गणित और दिलचस्प हो गया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंक तालिका और प्लेऑफ के पूरे गणित पर।
2 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : ट्विटर
अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16-16 अंकों के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। ऐसे में दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी सबसे मजबूत है। दोनों टीमें एक और मुकाबला जीतते ही नॉकआउट स्टेज में पहुंच जाएंगी। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 10 में से आठ मुकाबले जीते हैं और +1.069 की रन रेट के साथ शीर्ष पर काबिज है। दूसरे चरण में चेन्नई अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। बता करें दिल्ली की तो उसने 11 में से आठ मैच में जीत दर्ज की है और उसके +0.562 रन रेट हैं।
3 of 6
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अंक तालिका में तीसरे स्थान पर अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मौजूद है। बैंगलोर ने 11 में से सात मुकाबले जीते है। वह -0.200 रन रेट और 14 अंकों के साथ फ़िलहाल तीसरे पायदान पर है। यहां प्लेऑफ के लिए आरसीबी की दावेदारी भी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स
- फोटो : amar ujala
चौथे और पांचवें स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस काबिज है। दोनों के ही 11 मैच के बाद 10-10 अंक हैं लेकिन 0.363 की मजबूत रन रेट के साथ केकेआर चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम -0.453 की रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर है। फिलहाल चौथे स्थान के लिए मुंबई और कोलकाता में ही टक्कर है।
विज्ञापन
5 of 6
पंजाब किंग्स
- फोटो : Twitter@punjabkingsipl
इनके अलावा छठे, सातवें और अंतिम पायदान पर पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। पंजाब और राजस्थान दोनों के आठ-आठ अंक हैं लेकिन पंजाब की रनरेट थोड़ी बेहतर है। इन दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने की थोड़ी सी ही उम्मीद है लेकिन उसके लिए दोनों को अपने आखिरी तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। वहीं सनराइजर्स की टीम 10 में से दो मुकाबले ही जीत पाई है और चार अंकों के साथ अंतिम पायदान पर है और उसके अब प्लेऑफ में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।