सब्सक्राइब करें

परेशान हो चुके ग्राहकों का सवाल, बंद हो चुकी कंपनियों के वाहन में कैसे लगेगा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 20 Oct 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners are facing a lot of problems in installing high security registration plates in the vehicles of the closed companies
High Seurity Registration Plate (HSRP) and Colour Coded Fuel Sticker - फोटो : Amar Ujala
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने में उन सभी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, जिनके वाहन को बनाने वाली कंपनियां अब बंद हो चुकी हैं। दरअसल मित्सुबिशी, देवू मटीज और शेवरले जैसी कई कार कंपनियां अब भारत में बंद हो चुकी हैं। ऐसे में इनके ग्राहकों के सामने इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनके वाहनों में आखिर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेगा कैसे?

 
Trending Videos

एचएसआरपी को लेकर वाहन मालिक परेशान

Vehicle owners are facing a lot of problems in installing high security registration plates in the vehicles of the closed companies
Parking - फोटो : Unsplash
वाहन मालिकों का कहना है कि वेबसाइट पर इन कंपनियों का नाम नहीं आ रहा। ऐसे में वे ऑनलाइन एचएसआरपी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। वाहन मालिकों की परेशानी इसलिए भी बढ़ रही है, क्योंकि उनके सवालों का जवाब प्रशासन के पास भी नहीं है। कुछ लोग इस मामले में आरटीओ में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि अधिकारियों की तरफ से इस मामले पर बस एक ही बात कही जा रही है कि जल्द इसको लेकर इंतजाम किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी भी हैं मजबूर

Vehicle owners are facing a lot of problems in installing high security registration plates in the vehicles of the closed companies
फाइल फोटो - फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन ने अधिकारियों के अधिकार को भी सीमित कर दिया है। शासन की तरफ से जारी एक आदेश में यह साफ कहा गया है कि अगर कोई भी अधिकारी अंडरटेकिंग लेकर किसी भी व्यक्ति को एचएसआरपी लगवाने से बचाया है, तो मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 210 (बी) के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जल्द शुरू हो सकती है होम डिलीवरी

Vehicle owners are facing a lot of problems in installing high security registration plates in the vehicles of the closed companies
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

इससे पहले दिल्ली में वाहन मालिकों के घर जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) की होम डिलीवरी शुरू हो सकती है। बता दें कि एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टिकर लगवाने में लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अभी नई बुकिंग पर रोक लगा रखी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आदेश दिया है कि एचएसआरपी और स्टिकर लगवाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द आसान किया जाए। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए स्पेशल कमिश्नर (यातायात) ने नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से होम डिलीवरी शुरू करने को लेकर बात भी की है।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में नहीं देना होगा आरसी और आईडी प्रूफ

Vehicle owners are facing a lot of problems in installing high security registration plates in the vehicles of the closed companies
Electric Car - फोटो : Unsplash

दिल्ली सरकार की तरफ से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को आसान किया गया था। ऑनलाइन पोर्टल पर अब किसी भी तरह के डॉक्युमेंट को अपलोड करने की जरूरत नहीं है। दरअसल आवेदन प्रक्रिया से अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और आईडी प्रूफ की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करने की शर्त को हटा दिया गया है।

अब एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर आपको केवल गाड़ी का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed