सब्सक्राइब करें

इस त्योहार महंगी हो गईं Hyundai की ये 5 कारें, कहीं आपकी पसंद की गाड़ी भी तो नहीं है शामिल?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 20 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Hyundai increases price of its Grand i10 Nios to Venue to Aura to Aura to Grand i10 to Grand i10 Nios
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

इस त्योहार जहां ज्यादा तर कार कंपनियां अपने वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं वहीं, ह्यूंदे मोटर (Hyundai Motor) ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी कई कारों की कीमतों को बढ़ा दिया है। आज हम आपको कंपनी की उन सभी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस त्योहार महंगी हो गई हैं। तो डालते हैं एक नजर।

Trending Videos

Hyundai Venue 

Hyundai increases price of its Grand i10 Nios to Venue to Aura to Aura to Grand i10 to Grand i10 Nios
Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai (For Reference Only)

ह्यूंदै ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों को 2000 रुपये तक महंगा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत को नहीं बढ़ाया है। 

बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.63 लाख रुपये तक जाती थी। 

अब Hyundai Venu की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत तो 6.75 लाख रुपये ही है, लेकिन इसके इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 11.65 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Aura

Hyundai increases price of its Grand i10 Nios to Venue to Aura to Aura to Grand i10 to Grand i10 Nios
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai

Hyundai Aura की कीमतें 6000 रुपये तक महंगी हो गई है। पहले के मुकाबले इसके सभी वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं। बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.22 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.28 लाख रुपये तक जाती है।

Hyundai Santro

Hyundai increases price of its Grand i10 Nios to Venue to Aura to Aura to Grand i10 to Grand i10 Nios
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India

Hyundai Santro की कीमतें 6000 रुपये तक महंगी हो गई हैं। पहले Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.25 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब बढ़ी कीमतों के बाद Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.63 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.31 लाख रुपये तक जाती है।

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने Hyundai Santro के सीएनजी मॉडल्स की भी कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Santro Magna सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस वेरिएंट की अब दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये हो गई है। 

विज्ञापन

Hyundai Grand i10 और Grand i10 Nios

Hyundai increases price of its Grand i10 Nios to Venue to Aura to Aura to Grand i10 to Grand i10 Nios
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने Hyundai Grand i10 और Grand i10 Nios की कीमतों को बढ़ा दिया है। सबसे पहले बात करें Grand i10 की तो यह भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में आती है। बढ़ी कीमतों के बाद अब इसके Magna वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये हो गई है। वहीं, इसके Sportz वेरिएंट की कीमत 6.01 लाख रुपये हो गई है।

अगर Grand i10 Nios की बात करें तो भारतीय बाजार में यह पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों में आती है। इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले Grand i10 Nios की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.06 लाख रुपये थी, जो 8.29 लाख रुपये तक जाती थी। अब बढ़ी कीमतों के बाद Grand i10 Nios की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है, जो 8.35 लाख रुपये तक जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed