सब्सक्राइब करें

अगस्त में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में सुधार, तो ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ सेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
vehicle sales in august 2020 passenger vehicle sales in india august 2020 tractor sales august 2020 commercial vehicle sales august 2020 two wheeler sales august 2020
Maruti Suzuki Cars - फोटो : For Reference Only
लंबे समय के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में चीजें कुछ बेहतर होती दिख रही हैं। मंगलवार को ऑटो बिक्री के जारी हुए आंकड़ों से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही ऑटोमोबाइन उद्योग पटरी पर लौट सकता है। देश की दो सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) और Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) की थोक बिक्री में अगस्त में सुधार देखा गया है। इनकी यात्री वाहन की घरेलू बिक्री अगस्त में क्रमश: 20.2 फीसदी और 19.9 फीसदी वृद्धि रही।


वहीं इस दौरान Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की घरेलू यात्री वाहन बिक्री भी एक फीसदी बढ़ी, जबकि Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) के यात्री वाहन बिक्री में वैसे तो गिरावट रही लेकिन यह जुलाई की तुलना में सुधार की राह पर है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में 24 मार्च के बाद से लॉकडाउन की स्थिति थी। इसके असर से वाहन उद्योग भी अछूता नहीं रहा। 
Trending Videos
vehicle sales in august 2020 passenger vehicle sales in india august 2020 tractor sales august 2020 commercial vehicle sales august 2020 two wheeler sales august 2020
Maruti Suzuki cars - फोटो : For Reference Only
मारुति की बिक्री में इजाफा
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की घरेलू बिक्री अगस्त में 20.2 फीसदी बढ़कर 1,16,704 वाहन रही। जबकि पिछले साल अगस्त में यह 97,061 वाहन थी। कंपनी की कुल बिक्री अगस्त में 17.1 फीसदी बढ़कर 1,24,624 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 1,06,413 वाहन थी।

माह के दौरान कंपनी की मिनी कार आल्टो और वैगन आर की बिक्री 94.7 फीसदी बढ़कर 19,709 इकाई पर पहुंच गई। अगस्त 2019 में यह 10,123 इकाई थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 14.2 फीसदी बढ़कर 61,956 इकाई पर पहुंच गई।

हालांकि सेडान श्रेणी में कंपनी की सियाज की बिक्री 23.4 फीसदी घटकर 1,223 इकाई रह गई। एक साल पहले समान महीने में यह 1,596 इकाई थी। कंपनी के यूटिलिटी वाहन विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 13.5 फीसदी बढ़कर 21,030 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी माह में 18,522 इकाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
vehicle sales in august 2020 passenger vehicle sales in india august 2020 tractor sales august 2020 commercial vehicle sales august 2020 two wheeler sales august 2020
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
ह्यूंदै मोटर्स की घरेलू बिक्री भी बढ़ी
मारुति की प्रतिद्वंदी और देश की दूसरी बड़ी कार कंपनी ह्यूंदै मोटर्स इंडिया की घरेलू बिक्री भी 19.9 फीसदी बढ़कर 45,809 वाहन रही। पिछले साल अगस्त में यह 38,205 इकाई थी। हालांकि कंपनी की कुल बिक्री 6.06 फीसदी गिरकर 52,609 इकाई रही। अगस्त 2019 में यह 56,005 वाहन थी।

ह्यूंदै मोटर्स के बिक्री, विपणन और सर्विस निदेशक तरुण गर्ग ने कहा, "कंपनी भारतीय वाहन उद्योग के पुनरोद्धार में योगदान दे रही हैं अगस्त में घरेलू बाजार में कंपनी ने 45,809 वाहन बेचे। पिछले साल के कमजोर आधार प्रभाव पर कंपनी की बिक्री 19.9 फीसदी बढ़ी है।" 

उन्होंने कहा कि कंपनी की नई क्रेटा, वरना, ट्यूशॉ, नियोस और ऑरा को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 
vehicle sales in august 2020 passenger vehicle sales in india august 2020 tractor sales august 2020 commercial vehicle sales august 2020 two wheeler sales august 2020
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बिक्री में भी सुधार
महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहन बिक्री भी इस दौरान एक फीसदी बढ़ी है। यूटिलिटी वाहनों, कार और वैन सहित यात्री वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 13,651 वाहन रही, जो एक साल पहले समान महीने में 13,507 वाहन थी।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय नाकरा ने कहा कि एसयूवी और पिकअप श्रेणी में लगातार हमारी मांग सुधर रही है। 
विज्ञापन
vehicle sales in august 2020 passenger vehicle sales in india august 2020 tractor sales august 2020 commercial vehicle sales august 2020 two wheeler sales august 2020
Toyota Innova Crysta - फोटो : For Reference Only
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री गिरी
वहीं दूसरी तरफ समीक्षावधि में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 48 फीसदी गिरकर 5,555 वाहन रही। अगस्त 2019 में यह 10,701 इकाई थी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने एक बयान में कहा, "कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अगस्त में हमारी शुरुआत काफी असमंजस की स्थिति के साथ हुई। इसका मांग और आपूर्ति दोनों के परिदृश्य पर असर पड़ा।" 

उन्होंने कहा, "हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अगस्त में ज्यादातर मॉडलों की मांग बढ़ी। कंपनी की बिक्री जुलाई की 5,386 इकाई की तुलना में अगस्त में बढ़ी है।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed