{"_id":"58ac3cfa4f1c1b9954b2412b","slug":"vintage-car-rally-organized-at-bic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अचानक शाही कारों का कारवां देख रुक गए कदम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सड़क पर अचानक शाही कारों का कारवां देख रुक गए कदम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
विंटेज कार रैली
- फोटो : Amar Ujala
एक साथ 100 से अधिक कारें जब सड़क पर नजर आईं तो लोग आश्चर्यचकित होकर उन्हें ही निहारते रहे। हेरिटेज मोटरिंग के दो दिनों के आयोजन के बाद 21 गन सेल्यूट इंटरनेशनल विंटेज कार रैली एंड कॉन्कोर्स शो का तीसरा दिन इन कारों की मूवमेंट को देखने का था जिसे दिल्ली से लेकर नोएडा तक आम लोगों ने निहारा। पूरा वीकएंड चले इस उत्सव का समापन ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्व इंटरनेशनल सर्किट पर हुआ।
Trending Videos
विंटेज कार रैली
- फोटो : Amar Ujala
पूरे दिन चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत उस समय हुई जब 100 से अधिक कारों को जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, भारतीय सेना ने इंडिया गेट से झंडी दिखाकर रवाना किया और ये सभी कारें फार्मला 1 सर्किट पर एकत्र हुईं। इनमें लीजेंडरी 1912 रॉल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट, 1967 रॉल्स-रॉयस फैंटम फाइव और कई अन्य सैलूंस और कन्वर्टेबल्स शामिल हैं। 1922 मून, 1927 लैंचेस्टर और 1933 कैडीलक वी12 7 पैसेंजर लिमोजिन भी शामिल हैं, जिन्होंने अन्य विंटेज कारों के साथ बुद्धा इंटरनेशनल फार्मूला 1 रेसिंग ट्रैक, ग्रेटर नोएडा पर अन्य चुनी गई बेहतरीन विंटेज कारों के साथ रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विंटेज कार रैली
- फोटो : Amar Ujala
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, तमिलनाडू, गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र और देश के कई अन्य हिस्सों से आईं विंटेज और क्लासिक कारों ने भी 21 गन सेल्यूट विंटेज कार रैली एंड कॉन्कोर्स शो 2017 में उपस्थित दर्ज करवाई। कैटेगरी रेसेज और कॉन्कोर्स शो दर्शकों के लिए खुला था और उन्होंने सेरेमोनियल ड्राइव और कैटेगरी रेसेज का खूब आनंद लिया, जिनको विंटेज और क्लासिक कारों की उम्र के अनुसार आयोजित किया गया।
विंटेज कार रैली
- फोटो : Amar Ujala
21 गन सेल्यूट विंटेज कार रैली एंड कॉन्कोर्स शो 2017 के 7वें एडीशन के साथ ही लगातार दूसरी बार बेहद हाई-टैक फार्मूला 1 रेसिंग ट्रैक, गे्रटर नोएडा में खूबसूरत कारों की मेजबानी की, जिस पर रेस लगाते हुए उन्होंने अपना दमखम भी दिखाया। हर साल कॉन्कोर्स में इतिहासिक महत्व की कारों के विविधितापूर्ण मिश्रण को प्रस्तुत किया जाता है। इस साल का चयन बीते कुछ सीजन में से सर्वाधिक विविधितापूर्ण रहा जिसमें 1912 रॉल्स रॉयस से लेकर 1971 की फोर्ड मस्टैंग तक शामिल हुईं। देशभर से दुर्लभ कारों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिनमें से कई को इससे पहले कभी किसी शो में प्रदर्शित नहीं किया गया। इस साल के के आयोजन की सबसे खास कारों में 1967 रॉल्स रॉयस, फैंटम 5 और 1912 रॉल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट, यूके भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विंटेज कार रैली
- फोटो : Amar Ujala
कैडीलक, फोर्ड और रॉल्स रॉयस, काफी जाने पहचाने नाम हैं, लेकिन कई नाम इसमें ऐसे भी थे, जिनको इससे पहले कभी सुना नहीं गया और इनमें कई दुर्लभ कारें भी शामिल हैं। इनमें सिर्फ 11 बनी कारों में बाकी बची 9 में से 1, 1939 डेलेहे (फिगोनायट फालासची) भी फील्ड शो में प्रस्तुत की गई थीं।
