सब्सक्राइब करें

550 km की माइलेज देने वाली Volkswagen I.D 3 इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, कीमत हैरान कर देगी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 11 Sep 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Volkswagen first id3 electric car unveiled at 2019 frankfurt motor show
Volkswagen I.D 3 - फोटो : Social

Volkswagen ने फ्रैंकफर्ट ऑटो शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ID.3 से पर्दा उठाया है। इस कार में तीन वेरियंट मिलेंगे। जोकि क्रमशः ID.3 First, ID.3 First Plus और ID.3 First Max हैं।  नई ID.3 एक कॉम्पैक्ट हैचबैक कार है। अब क्योंकि इसमें इंजन नहीं है इसलिए इसका बोनट छोटा है जिसकी वजह से कार के भीतर पैसेंजर एरिया भी अधिक है।नई ID.3 का प्रोडक्शन  इस साल नवंबर से शुरू होगा।  बात कीमत की करें तो इसकी शुरुआती कीमत 30,000 यूरो (करीब 23.80 लाख रुपए) है।

यह भी देखें: कैब सर्विसेज से बढ़ा रोजगार, तो ऑटो सेक्टर में मंदी के लिए ओला-उबर कैसे जिम्मेदार: मारुति सुजुकी
यह भी देखें: Maruti S-Presso के वेरियंट और फीचर्स की जानकारियां हुईं लीक, 30 सितंबर को होगी लॉन्च
 यह भी देखें: कफर्ट मोटर शो में पेश हुईं भविष्य की कारें, देख कर आप भी बोलेंगे WoW!

Trending Videos

फुल चार्ज में कितना चलेगी?

Volkswagen first id3 electric car unveiled at 2019 frankfurt motor show
Volkswagen I.D 3 - फोटो : Social

ID.3 कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। जोकि तीन वेरियंट के साथ आती है। फुल चार्ज पर इनकी  रेंज 330 किलोमीटर से 550 किलोमीटर के बीच है। ID.3 के बेस वर्जन में 45 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 330 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। जबकि ID.3 First Plus वेरियंट में 58 kW की बैटरी लगी है और यह फुल चार्ज में 420 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कार के टॉप वेरियंट ID.3 First Plus में 77 kWh की बैटरी दी गई है और यह फुल चार्ज पर 550 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी ।

यह भी देखें: कैब सर्विसेज से बढ़ा रोजगार, तो ऑटो सेक्टर में मंदी के लिए ओला-उबर कैसे जिम्मेदार: मारुति सुजुकी
यह भी देखें: Maruti S-Presso के वेरियंट और फीचर्स की जानकारियां हुईं लीक, 30 सितंबर को होगी लॉन्च
 यह भी देखें: कफर्ट मोटर शो में पेश हुईं भविष्य की कारें, देख कर आप भी बोलेंगे WoW!

विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

Volkswagen first id3 electric car unveiled at 2019 frankfurt motor show
Volkswagen I.D 3 - फोटो : Social

Volkswagen I.D 3 में नेविगेशन सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले, बीट्स साउंड सिस्टम, पैनोरैमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, की-लेस एंट्री, 2 यूएसबी पोर्ट, ऐम्बिएंट लाइटिंग और DAB+ डिजिटल रेडियो जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसके कैबिन काफी हाइ-टेक बनाया है। इसमें ज्यादातर टच सेंसिटिव बटन दिए गए हैं। कार में आईडी3 ऐप की मदद से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी। कार में फुल कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

यह भी देखें: कैब सर्विसेज से बढ़ा रोजगार, तो ऑटो सेक्टर में मंदी के लिए ओला-उबर कैसे जिम्मेदार: मारुति सुजुकी
यह भी देखें: Maruti S-Presso के वेरियंट और फीचर्स की जानकारियां हुईं लीक, 30 सितंबर को होगी लॉन्च
 यह भी देखें: कफर्ट मोटर शो में पेश हुईं भविष्य की कारें, देख कर आप भी बोलेंगे WoW!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed