सब्सक्राइब करें

Volkswagen Taigun: Creta, Seltos, Kushaq को देगी चुनौती, इस हफ्ते हो रही है लॉन्च, जानें 5 बड़ी बातें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
volkswagen taigun launch date in india Know VW Taigun features safety features specifications Details
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) अपनी नई एसयूवी कार Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) को इस गुरुवार यानी 23 सिंतबर को आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही यह कार भारतीय कार बाजार में काफी तेजी से बढ़ रहे और बहुत ज्यादा कम्पीटिशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में शामिल हो जाएगी। इस समय देश में कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट दोनों काफी आकर्षक हैं और फॉक्सवैगन ने एलान किया है कि ताइगुन कॉम्पैक्ट सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। इस सेगमेंट में Volkswagen Taigun का मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) के साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी एसयूवी से होगा। लेकिन ताइगुन में क्या खास मिलने वाला है और क्या यह नई कार फॉक्सवैगन के चाहनेवालों को अपील करने में कामयाब हो पाएगी। और इसके साथ ही क्या यह नए ग्राहकों को लुभा पाएगी। यह कुछ अहम सवाल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आनेवाली इस नई एसयूवी की 5 बड़ी बातें। 
Trending Videos
volkswagen taigun launch date in india Know VW Taigun features safety features specifications Details
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
Taigun को कंपनी सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उतार रही है और इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। Taigun कॉम्पैक्ट एसयूवी दो TSI इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। पहला इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी इस कार के साथ ट्रांसमिशन के तीन विकल्प पेश करेगी। कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड देगी। वहीं 1.0-लीटर इंजन में एक 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक और 1.5-लीटर  इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volkswagen taigun launch date in india Know VW Taigun features safety features specifications Details
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
कार के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो इसे यूरोपीय एलिगेंस डिजाइन के साथ पेश किया गया है, साथ ही इसमें थोड़ी ग्लैमर और चमक भी है। ताइगुन के फ्रंट पर थ्री-स्लैट ग्रिल विद क्रोम फिनिश दी गई है। कार के फ्रंट में ग्रिल में VW की बैजिंग प्रमुखता से दिखाई देती है। Taigun के डिजाइन की बात करें तो तो यह T-Roc से काफी मिलती-जुलती है। इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी DRL मिलते हैं। फॉग लैंप केसिंग को क्रोम केसिंग में गार्निश किया गया है। बोनट पर कई बॉडी लाइन और नीचे सिल्वर स्किड प्लेट है। कार के रियर में दोनों तरफ की एलईडी टेल लाइट्स को एक एलईडी लाइट की धारी कनेक्ट करती है। इसमें क्रोम डोर हैंडल, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक-बी-पिलर्स मिलते हैं। इसके अलावा ताइगुन में 2,651 mm के एक बेस्ट-इन-सेगमेंट व्हीलबेस मिलते हैं। इस एसयूवी में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 
volkswagen taigun launch date in india Know VW Taigun features safety features specifications Details
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इंटीरियर
Taigun एसयूवी का इंटीरियर भले ही काफी चमक-दमक वाला न लगे, लेकिन अपने बाकी प्रतिद्वंद्वियों के लिए चुनौती जरूर पेश करता है। इसमें हाई ड्राइविंग सीट पोजिशन, रियर सीट के लिए पर्याप्त स्पेस और अच्छे सीट कुशन मिलते हैं। हालांकि इसमें 385 लीटर का ही बूट स्पेस दिया गया है जो इसके बाकी प्रतिद्वंदी जैसे क्रेटा, सेल्टोस और हैरियर की तुलना में छोटा है। 
विज्ञापन
volkswagen taigun launch date in india Know VW Taigun features safety features specifications Details
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
फीचर्स
फॉक्सवैगन ने ताइगुन के फीचर्स पर खास ध्यान दिया है जो भारतीय ग्राहक द्वारा बहुत पसंद किया जाने वाला अहम पहलू है। एसयूवी के अंदर डुअल-टोन इंटीरियर एक डिजिटल कॉकपिट के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें एक ऑल-डिजिटल 8-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 10-इंच का मेन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलता है और यह एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें एक पारंपरिक सनरूफ दिया गया है जबकि अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें एक स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, ऑटो एलईडी हेड लाइट्स और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलते हैं, जो कि वेरिएंट्स पर निर्भर करता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed