Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Heavy Rain In Kolkata, Torrential rains lashed Kolkata and neighbouring districts since the early hours of Monday, train and airline services disrupted
{"_id":"614835d076d46525f5426c52","slug":"heavy-rain-in-kolkata-torrential-rains-lashed-kolkata-and-neighbouring-districts-since-the-early-hours-of-monday-train-and-airline-services-disrupted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आफत की बारिश से कोलकाता का बुरा हाल, ट्रेन और विमान सेवा बाधित, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: आफत की बारिश से कोलकाता का बुरा हाल, ट्रेन और विमान सेवा बाधित, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
पीटीआई, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोलकाता में बारिश
- फोटो : ANI
Link Copied
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से महानगर के अधिकतर इलाके में भारी जलजमाव हो गया है। कई घरों के आगे पानी जमा होने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा ट्रेन की पटरियों और हवाई अड्डे के रनवे पर भी जल जमाव हो गया है, जिससे उड़ान सेवा और ट्रेन सेवा बाधित हुई हैं। इसके साथ ही पूर्व मेदिनीपुर के घाटाल सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं महानगर में लोगों को कैसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है...
Trending Videos
2 of 5
कोलकाता में भारी बारिश
- फोटो : ANI
भारतीय मौसम विभाग ने कम से कम एक दिन और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। देर रात एक से सुबह सात बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई महत्वपूर्ण मार्ग और निचले इलाके घुटने से अधिक तक पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कोलकाता में भारी बारिश
- फोटो : ANI
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता नगर निगम के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशनों द्वारा धापा में 136 मिमी, कालीघाट में 115 मिमी और बालीगंज में 109 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोगों को जरूरत की सामग्री खरीदने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
4 of 5
कोलकाता में भारी बारिश
- फोटो : ANI
मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जीके दास ने जानकारी देते हुए कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम से गंगीय पश्चिम बंगाल तक चक्रवाती परिसंचरण की गति और मजबूत नमी के कारण, कोलकाता और उससे सटे उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और पुरबी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
कोलकाता में भारी बारिश
- फोटो : ANI
मौसम विभाग के 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोलकाता में 142 मिमी बारिश हुई जो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि के दौरान जिन अन्य स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, उनमें दक्षिण 24 परगना में कैनिंग (113 मिमी), साल्ट लेक (112.8 मिमी) और कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में दम दम (95 मिमी) शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।