वित्त वर्ष 2019-20 भारत में लगभग सभी प्रमुख कार निर्माताओं के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी एर्टिगा, किआ सेल्टोस और रेनो ट्राइबर जैसे ही कुछ मॉडल लोकप्रिय रहे हैं। इसके अलावा अन्य एसयूवी की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। हालांकि इनमें किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर अपवाद हैं। इनमें किआ सेल्टोस अगस्त 2019 में लॉन्च हुई थी। किआ ने अभी तक कुल 81,984 यूनिट सेल्टोस की बिक्री की है। जबकि एमजी हेक्टर की अभी तक 21,680 यूनिट्स बिक चुकी हैं।
ये हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-3 SUV, यहां देखें बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि इस बार कोरोना वायरस का भी ऑटो सेक्टर पर काफी फर्क पड़ा है। लॉकडाउन के बाद से कंपनियां बुरे दौर से गुजर रही हैं। आइए जानते हैं वित्त वर्ष वर्ष 2019-20 में किन एसयूवी ने सबसे ज्यादा कमाई की है। भले ही ये एसयूवी बिक्री के मामले में नंबर वन रही हों, लेकिन कंपनियों को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 में बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 1,10,641 यूनिट की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। हालांकि इतनी बिक्री के बाद भी विटारा ब्रेजा की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2018-19 में इस एसयूवी की 1,57,880 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। कंपनी ने नई विटारा ब्रेजा को 24 फरवरी को बाजार में पेश किया था। उम्मीद है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद नई विटारा ब्रेजा की बिक्री में वृद्धि होगी।
Hyundai Venue
वहीं बिक्री के मामले में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू दूसरे नंबर पर रही। इस एसयूवी को 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके लॉन्च के समय से मार्च 2020 तक कंपनी ने भारत में वेन्यू की 93,624 यूनिट बेची हैं। कंपनी ने अब इस एसयूवी को बीएस6 इंजन में भी अपडेट किया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध है।
Hyundai Creta
वित्त वर्ष 2019-20 में ह्यूंदै भारत में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाला एसयूवी है। ह्यूंदै ने वित्त वर्ष 2019-20 में इसकी 82,074 यूनिट बेची हैं। जबकि पिछले वित्त 2018-19 में क्रेटा की बिक्री में 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। कंपनी ने इस दौरान 1,24,300 यूनिट क्रेटा की बेची थीं। वहीं ह्यूंदै ने हाल ही में 16 मार्च को भारत में नई क्रेटा लॉन्च की है। कंपनी को उम्मीद है की लॉकडाउन के बाद नई क्रेटा की बिक्री बढ़ेगी।
