मोटरसाईकिल कैसी भी हो हर कोई यही चाहता है कि उसकी बाइक ज्यादा से ज्यादा माइलेज दे। वैसे यह निर्भर इस बात पर भी करता है कि आप राइड कैसे करते हो। खैर, गर्मियां शुरू हो चुकी है ऐसे मौसम में माइलेज कम हो जाती है। लेकिन इन खास बातों का अगर ध्यान रखा जाए तो माइलेज कम की जगह बढ़ जायेगी। आइये जानते हैं
{"_id":"5cdfe01ebdec2206fe061244","slug":"best-tips-to-maintain-bike-mileage-in-summer-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बाइक की माइलेज हो जाती है कम, माइलेज बढ़ाने के ये हैं 5 उपाय","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
गर्मी में बाइक की माइलेज हो जाती है कम, माइलेज बढ़ाने के ये हैं 5 उपाय
Sat, 18 May 2019 04:07 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 18 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
mileage
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप में बाइक पार्क न करें
mileage in summer season
- फोटो : google
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग धूप में बाइक पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से बाइक के फ्यूल टैंक में मौजूदा पेट्रोल अपना रूप बदलकर गैस फॉर्म में तब्दील हो जाता है और हवा में उड़ जाता है। हंलाकि यह बहुत कम मात्रा में होता है लेकिन फ्यूल भी तो कम हो जाता है। अगर सुबह से लेकर शाम तक आपकी बाइक धूप में ही खड़ी रहती है तो काफी फ्यूल की बर्बादी होगी। इसलिए हमेशा अपनी को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।
हफ्ते में 3 बार टायर प्रेशर जांचे
mileage in summer season
- फोटो : google
ज्यादा गर्मी में टायर में हवा का दबाव तेजी से बदलता है। अक्सर इस मौसम मेंटायर में हवा कम हो जाती है। जिसकी वजह से बाइक की राइड खराब होती नही और इसका असर इंजन पर पड़ता है जिसकी वजह से माइलेज कम आने लगती है। इसलिए हफ्ते में 3 बार टायर्स में हवा जांचें। जितनी हवा टायर्स को चाहिये उतनी ही हवा डलवानी चाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर फिल्टर का साफ़ होना बहुत जरूरी
mileage in summer season
- फोटो : google
गर्मी के मौसम में काफी धूप- मिट्टी उड़ती है और इसका सबसे ज्यादा असर बाइक में लगे एयर फिल्टर पर पड़ता है। एयर फिल्टर के गंदे होने से इंजन को हवा नहीं मिलती जिसकी वजह से माइलेज पर इसका असर पड़ता है। इसलिए एयर फ़िल्टर को हर 500 किलोमीटर के भीतर बदल लेना चाइये।
विज्ञापन
चेनसेट को सूखा रखें
mileage in summer season
- फोटो : google
अक्सर देखने में आता है कि बाइक की चेन गन्दी हो जाती है। साथ ही ढीली भी पड़ जाती है। कई बार चेनसेट से आवाज़ भी आने लगती है जिस पर जल्दी से ध्यान नहीं दिया जाता। इसलिए 500से 700 किलोमीटर पर चेन को लुब्रिकेट करना चाहिए ताकि साफ़ हो सके, ऐसा करने से बाइक अच्छी चलेगी और आपको बेहतर माइलेज भी मिलेगी।