Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
BMW Motorrad India Launches BMW G 310 RR its based on TVS Apache RR 310 bmw g 310 r price in india 2022 bmw g 310 rr new model 2022 bmw motorcycles
{"_id":"62d138abb849194dd1093955","slug":"bmw-motorrad-india-launches-bmw-g-310-rr-its-based-on-tvs-apache-rr-310-bmw-g-310-r-price-in-india-2022-bmw-g-310-rr-new-model-2022-bmw-motorcycles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई स्पोर्ट बाइक, Apache RR 310 पर है आधारित, जानें कीमत, फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW G 310 RR: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई स्पोर्ट बाइक, Apache RR 310 पर है आधारित, जानें कीमत, फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 15 Jul 2022 03:36 PM IST
सार
नई सालाना अपडेटेड G 310 R नेकेड स्ट्रीट बाइक की कीमतों का एलान करने के बाद, BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने शुक्रवार को बाजार में नई 2022 G 310 RR (2022 जी 310 आरआर) स्पोर्ट बाइक लॉन्च करने की घोषणा की।
नई सालाना अपडेटेड G 310 R नेकेड स्ट्रीट बाइक की कीमतों का एलान करने के बाद, BMW Motorrad India (बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया) ने शुक्रवार को बाजार में नई 2022 G 310 RR (2022 जी 310 आरआर) मिड-लेवल स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने की घोषणा की। नई BMW G 310 RR बाइक के स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये और स्टाइल स्पोर्ट वैरिएंट के लिए 2.99 लाख रुपये है। BMW Motorrad India की ये नई बहुप्रतीक्षित फुली-फेयर्ड स्पोर्ट बाइक TVS Apache RR 310 एंट्री-लेवल स्पोर्ट बाइक पर आधारित है और इसमें समान डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलते हैं।
Trending Videos
2 of 5
BMW G 310 RR
- फोटो : BMW Motorcycles
कैसा है लुक और डिजाइन
बाइक के लुक और डिजाइन की बात करें तो, G 310 RR ठीक वैसी ही फेयर्ड डिजाइन से लैस है, जैसी TVS में मिलती है। हालांकि, इसमें एक नया बाहरी पेंट लाइवरी और एक 'बीएमडब्ल्यू' लोगो है जो इसे डोनर मॉडल से अलग करता है। कंपनी ने इसके डिजाइन एलिमेंट्स में कोई खास बदलाव नहीं किया है। बाइक के फ्रंट में डुअल-बीम एलईडी हेडलैंप, स्प्लिट सीट्स, लोअर हैंडलबार्स और एलईडी टेल लाइट्स के साथ पॉइंटी टेल एंड डिजाइन के साथ पेश किया जाना जारी है। बीएमडब्लू का वर्जन भी उसी अलॉय व्हील डिजाइन के साथ आता है, साथ ही लाल रंग का फ्रेम फेयरिंग से बाहर झांकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
BMW G 310 RR
- फोटो : BMW Motorcycles
इंजन और पावर
मोटरसाइकिल में वही 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 33.5 bhp का पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। इंजन एक स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यही इंजन G 310 R और G 310 GS मोटरसाइकिलों में भी इस्तेमाल किया गया है, जो एक ही इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं।
4 of 5
BMW G 310 RR
- फोटो : BMW Motorcycles
विदेशों में होगा निर्यात
भारतीय बाजार में अपनी लॉन्चिंग के बाद G 310 RR स्पोर्ट बाइक को विदेशों में भी निर्यात किया जाएगा जहां कंपनी पहले से ही मौजूदा नेकेड और एडवेंचर बाइक्स की बिक्री करती है। नई बाइक की घोषणा के साथ, बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया छोटे, एंट्री-लेवल बाइक सेगमेंट में अपनी बिक्री संख्या बढ़ाने की उम्मीद कर रही है, जो बाइक निर्माता की बिक्री का एक बड़ा हिस्सा है।
विज्ञापन
5 of 5
BMW G 310 RR
- फोटो : BMW Motorcycles
मुकाबला
BMW G 310 RR सब-400cc स्पोर्ट बाइक्स सेगमेंट में KTM 390 Duke, Kawasaki Ninja 300, और TVS Apache RR 310 जैसी मोटरसाइकिलों को सीधे टक्कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।