सब्सक्राइब करें

BMW X4 Silver Shadow Edition: आकर्षक लुक और फीचर्स वाली बीएमडब्ल्यू की नई कार लॉन्च, सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
BMW X4 Silver Shadow Edition Launched in India Know Price Features Specifications BMW India launches new X4 Silver Shadow Edition in India
BMW X4 Silver Shadow Edition - फोटो : BMW India
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने देश में नया X4 Silver Shadow Edition (X4 सिल्वर शैडो एडिशन) लॉन्च किया है। नई BMW X4 Silver Shadow Edition की शुरुआती कीमत xDrive30i वैरिएंट के लिए 71.9 लाख रुपये तय की गई है। जबकि xDrive30d वैरिएंट की कीमत 73.90 लाख रुपये तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इस स्पेशल एडिशन कार के एक्सटीरियर में हाई ग्लॉस क्रोम डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस मॉडल का उत्पादन स्थानीय रूप से चेन्नई के बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट में किया जाएगा। कंपनी ने इस एक्सक्लूसिव एडिशन की बुकिंग शुरू कर दी है। बीएमडब्ल्यू ने बताया कि इस कार को कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। 
Trending Videos
BMW X4 Silver Shadow Edition Launched in India Know Price Features Specifications BMW India launches new X4 Silver Shadow Edition in India
BMW X4 Silver Shadow Edition - फोटो : BMW India
इंजन पावर और स्पीड
बीएमडब्ल्यू एक्स4 सिल्वर शैडो एडिशन के पेट्रोल इंजन वैरिएंट में 252 hp पावर जेनरेट करने वाला 2-लीटर इंजन मिलता है। इस इंजन की मदद से यह कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि कार के डीजल इंजन वैरिएंट में 265 hp पावर वाला 3-लीटर इंजन मिलता है। इस इंजन की मदद से कार सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW X4 Silver Shadow Edition Launched in India Know Price Features Specifications BMW India launches new X4 Silver Shadow Edition in India
BMW X4 Silver Shadow Edition - फोटो : BMW India
लुक और स्टाइल
BMW X4 सिल्वर शैडो एडिशन में हाई ग्लॉस क्रोम फिनिश के साथ सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू मेश किडनी ग्रिल दी गई है। बम्पर में हाई ग्लॉस क्रोम में नए एविल-शेप्ड इनले के साथ शैडो मेटैलिक कलर और वर्टिकली अरेंज्ड रिफ्लेक्टर हैं। कार में बड़े साइज का रैप-अराउंड एलईडी रियर टेललाइट्स, एक बड़ा ऑटोमैटिक टेलगेट दिया गया है। और इसका चौड़ा टेलपाइप क्रोम फिनिश के साथ आता है। 
BMW X4 Silver Shadow Edition Launched in India Know Price Features Specifications BMW India launches new X4 Silver Shadow Edition in India
BMW X4 Silver Shadow Edition - फोटो : BMW India
इंटीरियर और कलर ऑप्शन
X4 सिल्वर शैडो एडिशन कार्बन ब्लैक, फाइटोनिक ब्लू और एल्पाइन व्हाइट सहित कई रंगों में पेश किया गया है। कार के इंटीरियर की बात करें तो केबिन में लेदर वर्नास्का अपहोल्स्ट्री दी गई है जो 'मोका' के साथ डेकोर स्टिचिंग में फिनिश की गई है। पर्ल क्रोम में हाइलाइट ट्रिम फिनिशर के साथ एम इंटीरियर ट्रिम एल्युमिनियम रोम्बिकल डार्क के साथ, सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। कार के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 71.9 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि डीजल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 73.9 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
BMW X4 Silver Shadow Edition Launched in India Know Price Features Specifications BMW India launches new X4 Silver Shadow Edition in India
BMW X4 Silver Shadow Edition - फोटो : BMW India
चलाने का खर्च होगा काफी कम
BMW इंडिया ने इसके साथ सर्विस इंक्लूसिव और सर्विस एक्सक्लूसिव प्लस पैकेज भी ऑफर किया है। जैसा कंपनी सभी पुरानी और नई कारों के साथ उपलब्ध करा रही है। ये एक सर्विस पैकेज है जिसमें तीन साल या 40,000 किमी तक वारंटी को 10 साल या 2 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है। इस हिसाब से कार को 1.52 रुपये प्रति किमी पर चलाया जा सकता है। ये सभी पैकेज ग्राहकों को काफी सहूलियत देते हैं और कार चलाना ना सिर्फ किफायती होता है, बल्कि समय-समय पर इनका मेंटेनेंस भी कम कीमत पर हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed