फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Revolt 400: देसी EV रिवोल्ट 400 को खरीदने में होगा फायदा या नहीं, जानें कीमत रेंज और फीचर्स की पूरी डिटेल

Fri, 23 Sep 2022 12:43 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

रिवोल्ट 400 भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जाने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी अच्छी बैटरी देती है जिसकी बदौलत बाइक सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय कर सकती है। आइए जानते हैं रिवोल्ट 400 की कीमत और खासियत।
 

विज्ञापन
Buying A Revolt 400 Electric bike Is good for you or not? Know Full Details with Features Price and Range
रिवोल्ट ईवी - फोटो : Revolt Motors
देश में बनने वाली इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट 400 कई भारतीयों की पसंद है। अगर आप भी ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं जो बस एक बार चार्ज करने पर चलती जाए तो फिर आप इस बाइक को चुन सकते हैं। इस खबर में हम आपको रिवोल्ट 400 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

कैसी है रिवोल्ट 400

Buying A Revolt 400 Electric bike Is good for you or not? Know Full Details with Features Price and Range
रिवोल्ट ईवी - फोटो : Revolt Motors
इस बाइक को भारत में इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि जब भी इसकी बुकिंग खुलती है तो काफी कम समय में बहुत ज्यादा बाइक बुक हो जाती हैं। बाइक की बैटरी को सभी तरह के मौसम को सहने लायक बनाया गया है। सभी बैटरी इतनी सुरक्षित हैं कि टच करने पर भी किसी तरह का करंट नहीं लगता साथ ही बैटरी को आसानी से बाइक से निकालकर घर या कहीं पर भी ले जाकर सिर्फ 4.5 घंटे में जीरो से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

कितनी है रेंज

Buying A Revolt 400 Electric bike Is good for you or not? Know Full Details with Features Price and Range
रिवोल्ट ईवी - फोटो : Revolt Motors
बाइक की रेंज की बात करें तो इसमें तीन तरह के मोड मिलते हैं। इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स। इको मोड में बाइक की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है और 150 किलोमीटर की रेंज मिलती है। नॉर्मल मोड में बाइक चलाने पर इसकी टॉप स्पीड 20 किलोमीटर बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है और इस मोड पर इसकी रेंज 100 किलोमीटर हो जाती है। लेकिन अगर आपका मन स्पोर्ट्स बाइक की तरह चलाने का है तो आप इसे स्पोर्ट्स मोड में चला सकते हैं। इस मोड में बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है और इसकी रेंज 80 किलोमीटर तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं फीचर्स

Buying A Revolt 400 Electric bike Is good for you or not? Know Full Details with Features Price and Range
रिवोल्ट ईवी - फोटो : Revolt Motors
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें अपसाइड डाउन फोर्क, तीन किलोवॉट की मोटर, 215 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। 

ये इंडिया की पहली बाइक है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आती है। बाइक के लिए MyRevolt नाम का एक एप्लिकेशन मिलता है। इसके जरिए राइडर कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बाइक लोकेटर, जियो-फेंसिंग,  कस्टमाइज्ड साउंड, सवारी और एवरेज की जानकारी, फुल बाइक डायग्नोस्टिक्स, बैटरी स्टेटस जैसे फीचर्स शामिल हैं। कस्टमाइज्ड साउंड को स्क्रीन पर सिर्फ एक टैप से बदला जा सकता है।
विज्ञापन

कितनी है कीमत

Buying A Revolt 400 Electric bike Is good for you or not? Know Full Details with Features Price and Range
रिवोल्ट ईवी - फोटो : Revolt Motors
बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये है। लेकिन अगर हम दिल्ली की बात करें तो यहां पर इसे सिर्फ 1.16 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत पर फेम सब्सिडी और राज्य की छूट के बाद इस कीमत में घर लाया जा सकता है। इस बाइक की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed