{"_id":"6a65b7cf0750daeec10104dd","slug":"buying-new-car-these-safety-features-make-every-drive-safer-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Safety Features: नई कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी फीचर्स, मुश्किल वक्त में बचा सकते हैं आपकी जान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Safety Features: नई कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी फीचर्स, मुश्किल वक्त में बचा सकते हैं आपकी जान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:01 PM IST
सार
Car Safety Features: आजकल की आधुनिक फीचर से लैस कारें सिर्फ आपकी यात्रा को आरामदायक नहीं बनाती, बल्कि इमेरजेंसी में हादसों से भी बचाती है। तो अगर आप भी नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन और सनरूफ देखकर फैसला न करें। आइए जानते हैं उन पांच जरूरी फीचर्स के बारे में, जो ड्राइविंग को आसान बनाने के साथ मुश्किल समय में आपकी सुरक्षा भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कार के जरूरी सुरक्षा फीचर्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Essential car safety features: अब कार में आधुनिक फीचर्स सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि हमारी जरूरत भी बन गए हैं। नई कार खरीदते समय लोग अक्सर डिजाइन, इंजन और माइलेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर कुछ लोगों को इसके बारे में मालूम ही नहीं होता। जबकि यही फीचर्स आपात स्थिति में बड़ी दुर्घटना से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच जरूरी फीचर्स के बारे में, जिन्हें नई कार खरीदते समय जरूर देखना चाहिए।
2 of 7
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- फोटो : एआई जनरेटेड
1. ABS: अचानक ब्रेक लगाने पर बनाए रखता है कंट्रोल
यहां पर एबीएस का मतलब है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, जाे कि कार का सबसे अहम सेफ्टी फीचर माना जाता है। अचानक ब्रेक लगाने पर यह पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे कार फिसलने की संभावना कम होती है और ड्राइवर का स्टीयरिंग पर नियंत्रण बना रहता है।
कब काम आता है? फिसलन वाली सड़क या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में यह चालक के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
3 of 7
क्रूज कंट्रोल फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
2. Cruise Control: लंबी यात्रा में कम होगी थकान
क्रूज कंट्रोल फीचर की मदद से कार को एक तय स्पीड पर बिना लगातार एक्सेलेटर दबाए चलाया जा सकता है। इससे कहीं भी लंबी दूरी तय करते समय ड्राइवर को आराम मिल सकता है। यह फीचर अधिकत लॉन्ग ड्राइव के दौरान चालकों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पहाड़ो की यात्रा होगी आसान
- फोटो : एआई जनरेटेड
3. Hill Hold Assist: ढलान पर पीछे नहीं लुढ़केगी कार
यह फीचर घूमने के शौकीनों के लिए काफी काम का हो सकता है। अगर मान लीजिए आप कहीं पहाड़ी रास्तों या चढ़ाई पर गाड़ी रोकने के बाद दोबारा उसे यानी वाहन को आगे बढ़ाते है, तो उस दौरान कार के पीछे खिसकने का डर रहता है। लेकिन हिल होल्ड असिस्ट कुछ सेकेंड तक ब्रेक होल्ड करके इस जोखिम को कम करता है।
कब काम आता है? यह चढ़ाई या ढलान वाले रास्तों पर मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
पार्किंग आसान बनाएगा यह फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
4. Rear Camera और Parking Sensors: आसान होगी पार्किंग
रियर कैमरा और पार्किंग सेसंर्स रिवर्स करते समय पीछे की स्थिति स्पष्ट दिखाते हैं। स्क्रीन पर गाइडलाइन और सेंसर की बीप आवाज ड्राइवर को आसपास की बाधाओं का अंदाजा लगाने में मदद करती है।
अगर रिवर्स पार्किंग या तंग जगहों से गाड़ी निकालते समय आपको समस्या होती है, तो यह फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।