{"_id":"57bc2d784f1c1b6138d4fb4c","slug":"all-new-hyundai-elantra-launched-priced-at-rs-12-99-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया
Tue, 23 Aug 2016 06:07 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हुंडई ने नई एलांट्रा सेडान को लॉन्च कर दिया है। पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है जो 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.79 लाख रुपये है। इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस, स्कोडा ऑक्टाविया और फॉक्सवेगन जेटा से होगा।
आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया
2 of 5
डिजाइन की बात करें तो नई एलांट्रा पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा शार्प, आकर्षक और दमदार है। इसे हुंडई के नए फ्लूडिक स्कल्प्चर डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। इस वजह से यह 2015 में आई एलांट्रा से ज्यादा लंबी और चौड़ी है।
आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया
3 of 5
नई एलांट्रा में पुरानी एलांट्रा के कर्व्स की जगह शार्प लाइनें दी गई हैं। नई एलांट्रा में बड़ी सिग्नेचर ग्रिल, शार्प हैडलैंप, साइड में 16 इंच के अलॉय व्हील, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, पीछे की तरफ एलईडी टेललैंप्स और कूपे स्टाइल की रूफलाइन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया
4 of 5
केबिन को पहले की तरह ऑल ब्लैक कलर में रखा गया है। इसमें सिल्वर और क्रोम फिनिशिंग भी दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर अपहोल्स्ट्री और इलेक्ट्रिक सीटें दी गई है। इसकी डिग्गी को खोलने के लिए चाभी लगाने की जरूरत नहीं है यह की-लैस सिस्टम से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
आ गई हुंडई की नई एलांट्रा, जानिए इस बार क्या है नया
5 of 5
पावर की बात करें तो नई एलांट्रा में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए गए हैं। डीजल वेरिएंट में पुरानी एलांट्रा वाला ही 1.6 लीटर इंजन मिलेगा। इसकी पावर 128 पीएस और टॉर्क 260 एनएम है। पेट्रोल वर्जन में नया 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। इसकी पावर 152 पीएस और टॉर्क 186 एनएम है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।