सब्सक्राइब करें

आज लॉन्च होगी सस्ती कार, कीमत 2.39 लाख रुपये

कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
Official: Datsun redi-GO launch on June 7

डैटसन की एंट्री लेवल हैचबैच रेडी-गो का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एंट्री लेवल सेगमेंट में डैटसन रेडी-गो की एंट्री यानी इसकी लॉन्चिंग 7 जून होगी। डैटसन डीलरशिप पर रेडी-गो पहले ही पहुंच चुकी हैं और बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं। बुकिंग राशि 5,000 रुपये रखी गई है।

Trending Videos

7 जून को लॉन्च होगी सस्ती कार, कीमत 2.39 लाख रुपये

Official: Datsun redi-GO launch on June 7

रेडी-गो को लेकर डैटसन ने संकेत दिए थे कि इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये तक होगी। लेकिन रेडी-गो की कीमत इससे भी कम होगी। कंपनी की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक रेडी-गो की शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 जून को लॉन्च होगी सस्ती कार, कीमत 2.39 लाख रुपये

Official: Datsun redi-GO launch on June 7

डैटसन रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसी प्लेटफार्म पर रेनो क्विड भी बनी है। रेडी-गो में रेनो क्विड का 800सीसी इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

7 जून को लॉन्च होगी सस्ती कार, कीमत 2.39 लाख रुपये

Official: Datsun redi-GO launch on June 7
redi go

चार साल पहले डैटसन ने जिस कॉन्सेप्ट को पेश किया था, रेडी-गो उसके काफी करीब है। क्विड की तरह ही डिजायन के मामले में यह अपने सेगमेंट की दूसरी कारों से एकदम अलग है। इसे थोड़ा ऊंचा बनाया गया है और बॉडी पर शार्प लाइन दी गई हैं। कार के अगले हिस्से पर डैटसन की हैक्सागोनल ग्रिल मौजूद है। हैडलैंप्स रैप-अराउंड स्टाइल के हैं और इनमें क्रोम इंसर्ट दिए गए हैं।

विज्ञापन

7 जून को लॉन्च होगी सस्ती कार, कीमत 2.39 लाख रुपये

Official: Datsun redi-GO launch on June 7
Datsun redi-GO

अगर कोई ग्राहक पहली बार कार खरीदने जा रहा है और टूव्हीलर से फोर व्हीलर पर शिफ्ट हो रहा है तो उसके लिए रेडी-गो एकदम सही कार है। 2.39 लाख रुपये से लेकर 3.5 लाख रुपये के दाम में इसे वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट कहा जा सकता है। इतनी कीमत में आपको इस कार में बेसिक इंटरटेनमेंट सिस्टम, यूनिक डिजायन, स्टाइलिश इंटीरियर, हल्का स्टीयरिंग व्हील और बेहतर माइलेज देने वाला इंजन मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed