फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tariff Effect: अमेरिका में गाड़ियों के दाम में जबरदस्त उछाल, ट्रंप की टैरिफ नीति का असर

Tue, 13 May 2025 08:06 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 08:06 PM IST
सार

अमेरिका में नई गाड़ियों की कीमतों में अप्रैल 2025 के दौरान जोरदार उछाल देखा गया है। टैरिफ बढ़ोतरी के चलते वाहन निर्माता कंपनियां कीमतें स्थिर रखने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग से बाजार में कीमतें ऊपर जा रही हैं।

विज्ञापन
cars becomes expensive in america by 2 percent after trump announces increase in tariff in america
यूएस में बढ़ी गाड़ियों की कीमत - फोटो : Aston Martin
Tariff In America: अमेरिका में अप्रैल 2025 के दौरान नई गाड़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोक्स ऑटोमोटिव के केली ब्लू बुक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च के मुकाबले औसतन 2.5% कीमतें बढ़ीं हैं। यह इजाफा सामान्य तौर पर दर्ज होने वाले 1.1% की तुलना में कहीं ज्यादा है। बीते एक दशक में अप्रैल 2020 को छोड़ दें, तो यह सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है।

 
cars becomes expensive in america by 2 percent after trump announces increase in tariff in america
अमेरिका में 25% आयात शुल्क लागू - फोटो : Range Rover
अमेरिका में 25% आयात शुल्क लागू
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऑटो टैरिफ नीतियों के कारण अमेरिका ने मैक्सिको, कनाडा सहित कई देशों से आयातित वाहनों पर 25% शुल्क लागू किया है। हालांकि, अधिकतर वाहन निर्माता कंपनियों ने अभी तक रिटेल कीमते नहीं बढ़ाई हैं। इसके विपरीत Hyundai, Ford और Jeep निर्माता Stellantis जैसी कंपनियां छूट व प्रमोशन के जरिए ग्राहकों को राहत देने की कोशिश कर रही हैं।
cars becomes expensive in america by 2 percent after trump announces increase in tariff in america
डीलरशिप पर बढ़ा दबाव - फोटो : Skoda
ग्राहकों में जल्दबाजी, डीलरशिप पर बढ़ा दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ताओं में इस बात की आशंका है कि आने वाले समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिसके चलते हाल के महीनों में मांग में तेजी देखी गई। इससे डीलरशिप स्तर पर कुछ खास मॉडल्स की कीमतों में स्वतः वृद्धि हो गई। हालांकि, कुछ मॉडलों की मांग ज्यादा होने से लोकल लेवल पर कीमतें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cars becomes expensive in america by 2 percent after trump announces increase in tariff in america
मैक्सिको में बनी गाड़ियां होंगी महंगी - फोटो : Ford
Ford की मैक्सिको में बनी गाड़ियां होंगी महंगी
Ford ने अपने कुछ मैक्सिको निर्मित मॉडलों जैसे Mustang Mach-E, Maverick पिकअप और Bronco Sport की कीमतों में $2,000 (लगभग ₹1.66 लाख) तक की वृद्धि की है। 
विज्ञापन
cars becomes expensive in america by 2 percent after trump announces increase in tariff in america
पुरानी गाड़ियां भी हुई महंगी - फोटो : Ford
पुरानी गाड़ियों की कीमतों में भी उछाल
कोक्स के अनुसार, अप्रैल में थोक स्तर पर पुरानी गाड़ियों की कीमतें सालाना 4.9% और मासिक रूप से 2.7% बढ़ीं। हालांकि, कुछ कंपनियों ने प्रमोशन जारी रखकर कीमतें स्थिर बनाए रखी हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed