{"_id":"6556102aa55deb80860d757c","slug":"china-president-xi-jinping-car-hongqi-n701-limousine-know-details-2023-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xi Jinping Car: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, साथ लाए अपनी बख्तरबंद होंगकी, जानें इसकी खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Xi Jinping Car: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, साथ लाए अपनी बख्तरबंद होंगकी, जानें इसकी खूबियां
Thu, 16 Nov 2023 06:20 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
China President Xi Jinping Car Hongqi N701
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं और छह साल में उनकी यह पहली यात्रा है। आखिरी बार जिनपिंग 2017 में अमेरिका में थे जब उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बैठकें की थीं। इस बार, उन्होंने मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और बैठकें कीं। और अगर बाइडेन के पास The Beast (द बीस्ट) है, तो जिनपिंग अपने बेहद गोपनीय N701(एन701) को दिखाने में पीछे नहीं रहे।
US President Official Vehicles
- फोटो : Social Media
अमेरिकी और भारतीय पीएम की कारें
सुरक्षा कारणों से राष्ट्राध्यक्षों के आधिकारिक वाहनों के कई डिटेल्स गोपनीय रखे जाते हैं। लेकिन फिर भी, कुछ डिटेल्स सार्वजनिक हो जाते हैं। बाइडेन के 1.5 मिलियन डॉलर के Cadillac One Limousine (कैडिलैक वन लिमोसिन) स्टेजकोच की तरह, जिसका वजन 20,000 पाउंड है, इसमें सात लोग बैठ सकते हैं और इसमें पांच इंच मोटी खिड़कियां हैं, जो बुलेट और ग्रेनेड-प्रूफ बॉडी से सुसज्जित है।

PM Modi Car
- फोटो : Social Media
या भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की Mercedes Maybach S650 (मर्सिडीज मेबैक S650) जिसमें छह-लीटर ट्विन टर्बो V12 इंजन मिलता है। और इसमें गोलियों, बमों और यहां तक कि शॉर्ट-थ्रो मिसाइलों के खिलाफ बख्तरबंद सुरक्षा मिलती है। लेकिन हांगकी एन701 लिमोसिन के बारे में डिटेल्स बहुत कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
China President Xi Jinping Car Hongqi N701
- फोटो : Social Media
जिनपिंग की कार क्या है खासियतें
चीनी मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया है कि होंगकी एन701 लिमोसिन की लंबाई लगभग 18 फीट है और यह 21 इंच मोटे पहियों पर चलती है। ये पहिए बुलेटप्रूफ हैं और वाहन के चारों ओर लगे शीशे भी बुलेटप्रूफ हैं। बाहरी हिस्से में कवच चढ़ा हुआ है। साथ ही इसमें एयर कंप्रेशन सिस्टम मिलात है जो रासायनिक हमलों से सुरक्षा करता है। कुछ रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि इस वाहन में छह-लीटर वी12 इंजन मिलता है जो 408 hp का पावर जेनरेट करता है।

लुक और डिजाइन
चीन के FAW समूह के स्वामित्व वाले ब्रांड होंगकी द्वारा विशेष रूप से निर्मित, वाहन की सड़क पर दमदार मौजूदगी है। भले ही यह उतनी स्टाइलिश न दिखती हो। होंगकी एन701 लिमोसिन में बड़े ग्रिल के साथ ब्लॉक सॉलिड फ्रंट फेसिया और बम्पर पर वर्टिकल स्लैट्स पर मामूली क्रोम सराउंड मिलता है। एलईडी लाइटें साधारण हैं और खिड़की के चारों ओर थोड़ा ज्यादा क्रोम है।