{"_id":"633c27fe32be454c0c03891f","slug":"citroen-india-increases-prices-of-c3-suv-citroen-c3-price-hike-citroen-car-c3-price-in-india-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C3: फ्रेंच कार निर्माता की C3 एसयूवी हुई महंगी, जानें नई और पुरानी प्राइस लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C3: फ्रेंच कार निर्माता की C3 एसयूवी हुई महंगी, जानें नई और पुरानी प्राइस लिस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
फ्रेंच कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने हाल ही में लॉन्च हुई Citroen C3 एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस साल जुलाई में लॉन्चिंग के बाद से C3 की कीमतों में पहली बार 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई प्राइस लिस्ट के मुताबिक, नई Citroen C3 की एक्स-शोरूम कीमत अब 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है, जो पहले 5.71 लाख रुपये एक्स-शोरूम थी।
Trending Videos
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
कीमत में बढ़ोतरी के बाद Citroen C3 की कीमत 5.88 लाख रुपये से 8.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच हो गई है। बेस लाइव और फील वैरिएंट की कीमतों में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ टॉप-स्पेक लाइव ट्रिम में 9,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
| C3 वैरिएंट | नई कीमत (रुपये) | पुरानी कीमत (रुपये) | अंतर |
| 1.2 Petrol Live | 5.88 लाख | 5.71 लाख | 17,000 |
| 1.2 Petrol Feel | 6.80 लाख | 6.63 लाख | 17,000 |
| 1.2 Turbo Petrol Feel | 8.15 लाख | 8.06 लाख | 9,000 |
विज्ञापन
विज्ञापन
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
Citroen ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कोई वजह नहीं बताई है। हालांकि, यह उत्पादन में बढ़ती इनपुट लागत के कारण हो सकता है जिसे ग्राहकों पर डाल दिया गया है। सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी और कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण सप्लाई चेन की बाधाओं के कारण कई निर्माताओं ने हाल के दिनों में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
प्रतिद्वंद्वियों से है सस्ती
भारतीय बाजार में Citroen C3 का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis, Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से है। Citroen C3 एसयूवी Tata Punch से 4,000 रुपये सस्ती है, जबकि Renault Kiger से इसकी कीमत 11,000 रुपये कम है। वहीं, Nissan Magnite एसयूवी से C3 9,000 रुपये सस्ती है।
भारतीय बाजार में Citroen C3 का मुकाबला Maruti Suzuki Ignis, Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger जैसी कारों से है। Citroen C3 एसयूवी Tata Punch से 4,000 रुपये सस्ती है, जबकि Renault Kiger से इसकी कीमत 11,000 रुपये कम है। वहीं, Nissan Magnite एसयूवी से C3 9,000 रुपये सस्ती है।
विज्ञापन
Citroen C3 SUV
- फोटो : Citroen
Citroen C3 बिक्री के लिए लिहाज से अभी बाजार में उतनी मजबूती से अपने पैर नहीं जमा पाई है। हालांकि, Citroen ने इस साल जुलाई में 550 यूनिट्स और अगस्त में 825 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि इसके नजदीकी प्रतिद्वंदी जैसे Maruti Suzuki Ignis, Tata Punch, Nissan Magnite और Renault Kiger हर महीने औसतन 2,000 से लेकर 5,000 यूनिट्स के बीच कारें बेचती हैं। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि कीमतों में बढ़ोतरी पर खरीदारों की क्या प्रतिक्रिया होगी लेकिन Citroen को भरोसा है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, C3 अच्छी संख्या में बिकेगी।