{"_id":"69c39241e561a7f9e10574b8","slug":"major-faults-in-volkswagen-electric-cars-100-000-vehicles-recalled-due-concerns-over-defects-2026-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volkswagen Recall: फोक्सवैगन की इलेक्ट्रिक कारों में बड़ी खराबी, इन खामियों की डर से वापस बुलाईं 1 लाख गाड़ियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Volkswagen Recall: फोक्सवैगन की इलेक्ट्रिक कारों में बड़ी खराबी, इन खामियों की डर से वापस बुलाईं 1 लाख गाड़ियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:14 PM IST
सार
VW ID Series Battery Problem: जर्मनी की ऑटो दिग्गज कंपनी फोक्सवैगन ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में तकनीकी खामी पाए जाने के बाद बड़ा कदम उठाया है। जर्मन मोटर वाहन प्राधिकरण क्राफ्टफाहर्ट-बुंडेसमट (Kraftfahrt-Bundesamt, KBA) के अनुसार, कंपनी ने करीब एक लाख इलेक्ट्रिक कारों को वैश्विक स्तर पर रिकॉल किया है। जानिए इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : volkswagen
रिकॉल नोटिस के अनुसार, यह समस्या मुख्य रूप से फोक्सवैगन की फ्लैगशिप आईडी सीरीज (जैसे ID.3, ID.4 आदि) और 20,000 कूप्रा बॉर्न वाहनों में देखी गई है। ये सभी गाड़ियां फरवरी 2022 से अगस्त 2024 के बीच बनाई गई थीं।
Trending Videos
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
- जांच में सामने आया कि इन कारों में इस्तेमाल हुए हाई-वोल्टेज बैटरी के कुछ मॉड्यूल कंपनी के तय मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे बैटरी सेल ओवरहीट होने का खतरा है, जिससे वाहन में अचानक आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
- इसके अलावा इन खराब मॉड्यूल्स की वजह से कार की ड्राइविंग रेंज में भी भारी गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar vs TVS Apache: युवाओं की पहली पसंद बनी कौन सी बाइक? फरवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट में खुलासा
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
कंपनी क्या करेगी, क्या है समाधान?
फिलहाल कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को सतर्क किया है। इसके बाद यह इन चीजों पर काम करेगी:
फिलहाल कंपनी ने प्रभावित ग्राहकों को सतर्क किया है। इसके बाद यह इन चीजों पर काम करेगी:
- सॉफ्टवेयर अपडेट: सबसे पहले वाहनों के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को अपडेट किया जाएगा।
- बैटरी निरीक्षण: सर्विस सेंटर पर हाई-वोल्टेज बैटरी की बारीकी से जांच होगी।
- मॉड्यूल रिप्लेसमेंट: अगर निरीक्षण के दौरान कोई मॉड्यूल खराब पाया जाता है, तो उसे कंपनी की ओर से मुफ्त में बदला जाएगा।
विज्ञापन
फोक्सवैगन ने वैश्विक स्तर पर किया रिकॉल
- फोटो : cupraofficial
| विवरण | डेटा |
| कुल रिकॉल (वैश्विक) | लगभग एक लाख वाहन |
| जर्मनी में प्रभावित वाहन | करीब 28 हजार गाड़ियां |
| प्रभावित ब्रांड्स | VW ID. Series, Cupra Born |
| उत्पादन अवधि | फरवरी 2022 - अगस्त 2024 |