सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pulsar vs Apache: Which One Rules Youth? Pulsar Dominates February 2026 Sales 1.1 Lakh Units

Bajaj Pulsar vs TVS Apache: युवाओं की पहली पसंद बनी कौन सी बाइक? फरवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट में खुलासा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 25 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bajaj Pulsar vs TVS Apache Sales 2026: भारतीय सड़कों पर जब स्पोर्ट्स बाइक की बात आती है, तो पल्सर और अपाचे दो ऐसे नाम हैं जो हर युवा की जुबान पर होते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक, इन बाइक्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट सेल्स रिपोर्ट और इन दोनों दिग्गजों की खूबियां।
 

Pulsar vs Apache: Which One Rules Youth? Pulsar Dominates February 2026 Sales 1.1 Lakh Units
Bajaj Pulsar vs TVS Apache Sales - फोटो : bajajauto and tvsmotor
विज्ञापन

विस्तार

फरवरी 2026 में बजाज पल्सर की 1,11,617 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं टीवीएस अपाचे ने 45,166 यूनिट्स की बिक्री के साथ 19 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की है।
Trending Videos



पल्सर अपनी किफायती रेंज और वैरायटी के लिए जानी जा रही है, जबकि अपाचे अपनी रेसिंग टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से ग्राहकों को लुभा रही है।
Image1

क्यों बढ़ रही है इनकी डिमांड?

बजाज पल्सर: हर बजट के लिए एक बीस्ट
Single_variant SingleBlack 16
बजाज पल्सर सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी रेंज मानी जाती है। कंपनी ने 125cc से लेकर 400cc तक के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है। पल्सर 125 की शुरुआत की करीब 90 हजार रुपये है। उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में स्पोर्टी लुक चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मिड सेगमेंट में ये  NS200 और RS200 अपनी पावर के लिए मशहूर हैं। प्रीमियम सेगमेंट में नई प्लसर NS400Z, करीब डेढ लाख के साथ बजाज अब हाई-परफॉर्मेंस मार्केट में धमाका कर रही है।
Image1

टीवीएस अपाचे: रेसिंग डीएनए और स्मार्ट फीचर्स

अपाचे सीरीज उन राइडर्स की पसंद बन चुके है, जो तकनीक और कंट्रोल को प्राथमिकता देते हैं। पॉपुलर मॉडल्स में RTR 160 और 160 4V की शुरुआती कीमत 1.12 लाख रुपये है। एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस बाइक में आरटीआर 200 4V और आरटीआर 310 जैसे मॉडल्स में राइडिंग मोड्स और स्मार्ट कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


फ्लैगशिप बाइक

 अपाचे आरआर 310 (कीमत 2.57 लाख रुपये) उन लोगों के लिए है जो ट्रैक रेसिंग जैसी परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं।

फीचर  बजाज पल्सर टीवीएस अपाचे 
फरवरी 2026 सेल्स 1,11,617 यूनिट्स 45,166 यूनिट्स
सालाना ग्रोथ (YoY)  27%  19%
यूएसपी (USP) वैल्यू फॉर मनी, रिलायबिलिटी रेसिंग फीचर्स, एडवांस टेक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed