फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo वाली कंपनी Geely लेकर आई नई SUV कार, जो बचाएगी कोरोनावायरस से

Thu, 05 Mar 2020 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
coronavirus COVID-19 geely icon geely automobile claims geely icon 2020 can fight virus bacteria
Geely Icon - फोटो : Geely
कोरोनावायरस से दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों में कहर बरपा रहा है। यह जानलेवा वायरस दुनिया के सभी आबादी वाले महाद्वीपों तक पहुुंच चुका है और तेजी से पांव पसार रहा है। दुनिया के सामने इसका खतरा बहुत वास्तविक है। दुनियाभर में इस वायरस के लड़ने के लिए उपाय ढूंढे जा रहे हैं। अब चीन की एक ऑटोमोबाइल कंपनी Geely का कहना है कि उसकी नई एसयूवी Icon (आईकॉन) में एक ऐसे एयर फिल्टरेशन सिस्टम (हवा निस्पंदन प्रणाली) को लगाया गया है जो वायरस और बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों को केबिन में घुसने से रोक सकती है। क्या यह COVID-19 वायरस (कोरोनावायरस) को भी रोक सकता है? हालांकि अभी कंपनी के इस दावे को साबित नहीं किया जा सका है, लेकिन कंपनी ऐसा मानती है। कार निर्माता कंपनी Geely, Volvo (वोल्वो) और Lotus (लोटस) ब्रांड की भी मालिक है। 
coronavirus COVID-19 geely icon geely automobile claims geely icon 2020 can fight virus bacteria
Geely Icon - फोटो : Geely
कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए Geely ऑटोमोबाइल ने एक नया इंटेलिजेंट एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम (वायु शोधन प्रणाली) (IAPS) विकसित किया है जो N95 प्रमाणित है। Geely का कहना है कि यह अत्यधिक कुशल है और एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम बैक्टीरिया और वायरस सहित केबिन के हवा में हानिकारक तत्वों को अलग और नष्ट करने के लिए एसयूवी के एयर कंडीशनर के साथ मिलकर काम करती है।
coronavirus COVID-19 geely icon geely automobile claims geely icon 2020 can fight virus bacteria
Geely Icon - फोटो : Geely
चीन कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। इसके साथ ही यह घातक कोरोनावायरस की उत्पत्ति भी चीन में ही हुई है। ऐसे में वहां इस कार को बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलेगी। यह इस एसयूवी कार में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर दिया गया है। और शायद यही कारण था कि COVID-19 वायरस से जूझ रहे चीन में इस कार की आधिकारिक लॉन्च से घंटों पहले कंपनी को Geely Icon के 30,000 से ज्यादा ऑर्डर मिल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus COVID-19 geely icon geely automobile claims geely icon 2020 can fight virus bacteria
Geely Icon - फोटो : Geely
Geely Icon एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट को सबसे पहले 2018 Beijing Auto Show (बीजिंग ऑटो शो) में पेश किया गया था। इस एसयूवी में एनालॉग-प्रेरित डिजाइन का बहुत सीमित मात्रा में इस्तेमाल किया गया है। इस SUV को दुनिया भर में Geely के पांच वैश्विक डिजाइन केंद्रों से मिले इनपुट के साथ डिजाइन किया गया था। 
विज्ञापन
coronavirus COVID-19 geely icon geely automobile claims geely icon 2020 can fight virus bacteria
Geely Icon - फोटो : Geely
Geely Icon अपने सेगमेंट की पहला कार है जिसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। 48V सिस्टम Geely Auto के बेहतरीन 1.5-लीटर टर्बो-चार्ज इंजन के साथ दिया गया है जो 184 bhp का पावर और 255 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 48V सिस्टम की मदद से इस कार में और 10 kWh का पावर और 45 Nm का टॉर्क जुड़ जाता है, जिससे इस एसयूवी कार में कुल 140 kWh का पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलता है। Geely Icon में  7 स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन मिलता है और यह कार 7.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी कार में 17.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed