फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Charging: केरल में अब रात में ईवी चार्ज करना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बनाए नए नियम

Thu, 15 May 2025 06:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 06:40 PM IST
सार

अगर आप केरल में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदकर पैसे बचाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपको चौंका सकती है। अब रात में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्ज करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
ev charging price in kerala in night to increase electric car charging cost in kerala
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
अगर आप केरल में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदकर पैसे बचाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपको चौंका सकती है। अब रात में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्ज करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। हाल ही में, केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने एक नया नियम जारी किया है। इसके तहत रात के वक्त ईवी चार्जिंग पर 30 प्रतिशत ज्यादा पैसे लगेंगे।


यह भी पढ़ें - India's First Hydrogen Truck: छत्तीसगढ़ में चला देश का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक, जानें इसकी खूबियां
ev charging price in kerala in night to increase electric car charging cost in kerala
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
चार्जिंग समय को दो हिस्सों में बांटा गया
नई व्यवस्था के मुताबिक, ईवी चार्जिंग को दो टाइम जोन में बांटा गया है - 'सोलर पीरियड' और 'नॉन-सोलर पीरियड'। सोलर पीरियड सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक माना गया है। इस दौरान अगर आप अपनी गाड़ी चार्ज करते हैं, तो आपको स्टैंडर्ड दरों से 30 प्रतिशत कम देना पड़ेगा। यानी अगर सामान्य रूप से चार्जिंग पर 100 रुपये लगते हैं, तो सोलर पीरियड में सिर्फ 70 रुपये ही लगेंगे।

इसके उलट, अगर आप शाम 4 बजे से लेकर अगली सुबह 9 बजे के बीच - यानी नॉन-सोलर पीरियड में - चार्जिंग करते हैं, तो आपको 30 प्रतिशत ज्यादा चुकाना होगा। ऐसे में वही चार्जिंग 130 रुपये की पड़ेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये दरें केवल सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर लागू होंगी, घर पर चार्ज करने पर नहीं।

यह भी पढ़ें - Trump Tariffs: ट्रंप की टैरिफ नीति से जापानी कार कंपनियों को अरबों का नुकसान, उठी रही हैं ये कदम
ev charging price in kerala in night to increase electric car charging cost in kerala
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के बाद लिया गया फैसला
ये बदलाव केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के बाद किया गया है, जो ईवी चार्जिंग स्टेशन के संचालन से जुड़ी हैं। पहले केरल में टाइम ऑफ ड्राई (ToD) बिलिंग तीन हिस्सों में होती थी। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक, फिर शाम 6 से रात 10 तक, और फिर रात 10 से सुबह 6 बजे तक। अब इसे घटाकर सिर्फ दो टाइम जोन में बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Made-in-India Cars: विदेशों में छा गईं भारत में बनी ये कारें, अपने ही देश में फीकी पड़ गई इनकी मांग, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
ev charging price in kerala in night to increase electric car charging cost in kerala
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
दिन में चार्जिंग को बढ़ावा देने की कोशिश
इस नई व्यवस्था का मकसद साफ है कि लोग रात की बजाय दिन में गाड़ी चार्ज करें ताकि बिजली ग्रिड पर ज्यादा दबाव न पड़े। दिन में, खासकर सोलर पीरियड में, सौर ऊर्जा से चलने वाले चार्जिंग स्टेशन ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करते हैं क्योंकि इसी समय सबसे ज्यादा सौर ऊर्जा पैदा होती है। अगर इस वक्त की बिजली का इस्तेमाल नहीं किया गया, तो वो व्यर्थ चली जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, शाम 4 बजे से सुबह 9 बजे तक ग्रिड में सिर्फ 53 प्रतिशत बिजली ही सही से उपयोग में आ पाती है।

यह भी पढ़ें - Harley-Davidson: 35 वर्ष और एक दिग्गज बाइक, हार्ले-डेविडसन ने लॉन्च की फैट बॉय ग्रे घोस्ट एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन
ev charging price in kerala in night to increase electric car charging cost in kerala
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
ग्राहकों की आदतों पर असर?
हालांकि सरकार चाहती है कि लोग दिन में गाड़ी चार्ज करें, लेकिन असलियत ये है कि ज्यादातर लोग अपनी गाड़ियां दिन में चलाते हैं और रात में चार्ज पर लगाते हैं। ऐसे में यह बदलाव लोगों की आदतों से कितना मेल खाएगा, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन जिन लोगों के पास चार्जिंग का समय लचीलापन है, वे इस सोलर पीरियड वाली छूट का फायदा उठाकर अपनी गाड़ी की चलने की लागत और भी कम कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB650R and CBR650R: भारत में ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुई होंडा की दो बाइक, जानें डिटेल्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed