सब्सक्राइब करें

भारत में बनेगी पहली उड़ने वाली कार, फुल टैंक पर चलेगी 500 KM!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 12 Mar 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Flying car PAL-V will be first Make in India car setup manufacturing plant in Gujrat
PAL-V Flying Car - फोटो : Social Media

अब जल्द ही उड़ने वाली कारें भारत में भी देखने को मिलेंगी। यहीं नहीं वे मेक इन इंडिया भी होंगी। उड़ने वाली कार बनाने वाली कंपनी PAL-V ने एलान किया है कि गुजरात में अपनी इस कार का निर्माण करेगी। इस कार को कंपनी ने 2018 के जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया था। जानते हैं क्या हैं इसकी खासियतें और कब से भरेगी उड़ान...

Trending Videos
Flying car PAL-V will be first Make in India car setup manufacturing plant in Gujrat
First Flying PAL-V Convertible - फोटो : PAL-V

हेलीकॉप्टर का मैकेनिज्म

कंपनी इस कार का प्रोडक्शन 2021 तक शुरू कर देगी। कंपनी को तकरीबन 100 कारों के एडवांस ऑर्डर भी मिल चुके हैं। इन कारों को अमेरिका समेत दूसरे यूरोपीय देशों में निर्यात किया जाएगा। वहीं कंपनी कुछ कारें फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बनाएगी। कंपनी का कहना है कि यह कार तीन पहिया वाली होगी, जिसमें हेलीकॉप्टर का मिनिएचर मैकेनिज्म होगा। इस कार की कीमत 4.3 करोड़ रुपये है और इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इस कार की पहली डिलीवरी 2021 से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Flying car PAL-V will be first Make in India car setup manufacturing plant in Gujrat
First Flying PAL-V Distance - फोटो : SCMP

12,500 फीट की ऊंचाई

इस कार की बॉडी कार्बन फाइबर की होगी, जबकि अंदरूनी पार्ट्स एलुमिनियम और टाइटेनियम के बने होंगे। वहीं इसका वजन मात्र 680 किग्रा होगा। इस कार को टेकऑफ करने के लिए 165 मीटर जगह की जरूरत होगी। इस गाड़ी में ऊपर की तरफ रिअर प्रोपेलर लगे हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन प्रोपेलर की मदद से यह कार 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है।

Flying car PAL-V will be first Make in India car setup manufacturing plant in Gujrat
PAL-V Flying Car - फोटो : Social Media

अधिकतम रफ्तार 322 किमी प्रति घंटा

कंपनी का कहना है कि इस कार को चलाने के लिए गेसोलीन की जरूरत होती है और इस कार की अधिकतम रफ्तार 322 किमी प्रति घंटा है। वहीं सड़क पर यह कार 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस कार में दो लोग बैठ सकते हैं और इसमें 230 हॉर्सपॉवर वाला चार सिलेंडर वाला इंजन लगा है। इसमें वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग का फीचर नहीं होगा।

विज्ञापन
Flying car PAL-V will be first Make in India car setup manufacturing plant in Gujrat
First Flying PAL-V Runway - फोटो : Social Media

10 मिनट में गायरोकॉप्टर

यह कार मात्र 10 मिनट में तीन सीट वाली कार से दो सीटों वाले गायरोकॉप्टर में बदल जाती है और 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में मात्र आठ सेकंड का वक्त लेती है। कंपनी ने कार को ऐसे बनाया है कि सिर्फ एक बटन दबाने से इसके ब्लेड मुड़ जाते हैं। इस कार को दुनिया की पहली ड्राइव एंड फ्लाईकार कहा जा रहा है। कार में बाइक की तरह हैंडल दिया गया है, जिससे इसे सड़क और हवा दोनों जगहों पर कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन कार को खरीदने की एक शर्त यह होगी कि इसके खरीदार के पास पायलट और ड्राइविंग दोनों लाइसेंस होने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed