{"_id":"622c5520f96a320ee811cd5c","slug":"guinness-world-records-world-s-longest-car-restored-the-american-dream-limousine-the-american-dream-car-swimming-pool","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में हेलीपैड और स्वीमिंग पूल: ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, कबाड़ से रीस्टोर करने में लगे करोड़ों, खासियतें जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
कार में हेलीपैड और स्वीमिंग पूल: ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, कबाड़ से रीस्टोर करने में लगे करोड़ों, खासियतें जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
Sat, 12 Mar 2022 07:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
World's Longest Car The American Dream Limousine
- फोटो : Guinness World Records
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे लंबी कार के रेस्टोरेशन का काम पूरा हो गया है, और अब इसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, "The American Dream" (द अमेरिकन ड्रीम) नाम की यह सुपर लिमोजीन कार अब 30.54 मीटर (100 फीट और 1.50 इंच) की है।
World's Longest Car The American Dream Limousine
- फोटो : Guinness World Records
1986 में बनी थी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, कार को मूल रूप से 1986 में कैलिफोर्निया के बरबैंक में कार कस्टमाइजर जे ओहरबर्ग ने बनाया था। उस समय इसकी लंबाई 60 फीट थी, और इसमें 26 पहियों दिए गए थे। इस कार में आगे और पीछे V8 इंजन की एक जोड़ी लगाई गई थी।

The American Dream being renovated at shop
- फोटो : Michael Manning
6 होंडी सिटी जितनी इतनी लंबी
कुछ कस्टमाइजेशन के बाद, इस कार की लंबाई बाद में बढ़ाकर 30.5 मीटर कर दी गई थी। यह अब थोड़ी और लंबी हो गई है। भारतीय बाजार के अनुसार, छह होंडा सिटी सेडान (प्रत्येक 15 फीट) "द अमेरिकन ड्रीम" के साथ-साथ खड़ी की जा सकती हैं और इसके बाद भी कुछ जगह खाली बच जाएगी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा, "द अमेरिकन ड्रीम" 1976 कैडिलैक एल्डोरैडो लिमोसिन पर आधारित है और इसे दोनों तरफ से चलाया जा सकता है। इसे दो खंडों में बनाया गया है और तंग कोनों में मोड़ने के लिए बीच में एक काज से जोड़ा गया है।
कुछ कस्टमाइजेशन के बाद, इस कार की लंबाई बाद में बढ़ाकर 30.5 मीटर कर दी गई थी। यह अब थोड़ी और लंबी हो गई है। भारतीय बाजार के अनुसार, छह होंडा सिटी सेडान (प्रत्येक 15 फीट) "द अमेरिकन ड्रीम" के साथ-साथ खड़ी की जा सकती हैं और इसके बाद भी कुछ जगह खाली बच जाएगी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने कहा, "द अमेरिकन ड्रीम" 1976 कैडिलैक एल्डोरैडो लिमोसिन पर आधारित है और इसे दोनों तरफ से चलाया जा सकता है। इसे दो खंडों में बनाया गया है और तंग कोनों में मोड़ने के लिए बीच में एक काज से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World's Longest Car The American Dream Limousine
- फोटो : Guinness World Records
इतनी लग्जरी से भरी हुई है
कार की लंबे साइज का मतलब है कि यह यात्रियों को एक लग्जरी से भरपूर सवारी का आनंद देती है। इस कार के अंदर एक बड़ा पानी का बिस्तर है, एक डाइविंग बोर्ड के साथ एक स्विमिंग पूल, जकूजी, बाथटब, मिनी-गोल्फ कोर्स है। इस कार में रेफ्रिजरेटर, एक टेलीफोन और कई टेलीविजन सेट भी हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस कार में 75 से ज्यादा लोगों सवार हो सकते हैं।
कार में हेलीपैड भी है
इतना ही नहीं इस कार में एक हेलीपैड भी है। द अमेरिकन ड्रीम के रेस्टोरेशन में शामिल माइकल मैनिंग ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को बताया, "हेलीपैड संरचनात्मक रूप से वाहन में नीचे स्टील ब्रैकेट पर लगाया गया है और यह पांच हजार पाउंड तक का वजन ढो सकता है।"

कई फिल्मों में दिखी
अपने प्रसिद्धि के दौर में, "द अमेरिकन ड्रीम" कार कई फिल्मों में दिखाई दी और इसे अक्सर किराए पर लिया जाता था। लेकिन इसकी मेनटेनेंस में खर्च होने वाली ज्यादा लागत और पार्किंग की समस्याओं की वजह से, लोगों की इस कार में दिलचस्पी खत्म हो गई और इसमें जंग लगने लगा। तब माइकल मैनिंग ने कार को फिर से रीस्टोर करने का फैसला किया और इसे eBay से खरीदा।