फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के दौरान ऑटो कंपनियों ने लॉन्च किए ये नए मॉडल्स, कीमत है 4.90 लाख से शुरू

Wed, 15 Apr 2020 12:05 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Hector to Bolero SUV new cars launched during Corona virus lockdown
BBT Car Showroom - फोटो : Social Media

पिछले महीने 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच ऑटो कंपनियों ने इससे बाहर आने की भरसक कोशिश की। हालांकि इस दौरान कंपनियों ने किसी भी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग से परहेज किया, लेकिन फेसलिफ्ट या अपडेटेड बीएस6 गाड़ियों को लॉन्च करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। लॉकडाउन के दौरान कई वाहनों को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं कि कंपनियों ने कौन-कौन सी कारें लॉन्च की हैं। खास बात यह है कि यह सभी कारें कंपनियों ने ऑनलाइन लॉन्च की हैं। इनमें हेक्टर से लेकर बोलेरो एसयूवी तक शामिल हैं...  



Hector to Bolero SUV new cars launched during Corona virus lockdown
MG Hector Showroom - फोटो : Social Media

एमजी हेक्टर बीएस 6

एमजी मोटर्स ने अपनी एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च किया है। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें, तो इसमें 170 पीएस पावर और 350 एनएम का टार्क मिलेगा। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। हैक्टर में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। इसके पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन भी उपलब्ध है। बीएस6 अपडेट के बाद गाड़ी की कीमत में 40 से 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.88 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपये है। वहीं बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपये है।

बीएस6 हेक्टर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें एबीएस+ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है, जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। जबकि इसके टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा 360 डिग्री सराउंड का कैमरा मिलेगा। इसमें पावर्ड टेल गेट, 6-एयरबैग्स, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरैमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर भी मिलेंगे।

Hector to Bolero SUV new cars launched during Corona virus lockdown
maruti suzuki celerio x

मारुति सुज़ुकी सेलेरियो बीएस6

मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के दौरान ही अपनी बीएस 6 कंप्लायंट सिलेरियो एक्स को लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो कि 66 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इस कार का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं इस गाड़ी की कीमत 4.90 लाख से 5.67 लाख रुपये के बीच है। जो कि पिछले बीएस4 मॉडल के मुकाबले 15 हजार रुपये ज्यादा है। यह कार चार वैरिएंट्स - वीएक्सआई, वीएक्सआई -ओ-, जैडएक्सआई और जैडएक्सआई -ओ में उपलब्ध है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Hector to Bolero SUV new cars launched during Corona virus lockdown
Tata Nexon Facelift - फोटो : social media

टाटा नेक्सॉन XZ+ 

टाटा मोटर्स ने अप्रैल की शुरुआत में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन का एक नया वैरियंट एक्सजेड+ (एस) बाजार में उतारा। यह पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध है। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटो हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज-कंट्रोल, मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर एसी वेंट्स, फुल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्मार्ट की पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर शामिल हैं। नए वैरिएंट में कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी फीचर्स को छोड़कर ज्यादातर फीचर टॉप वैरियंट एक्सजेड (O) से लिए गए हैं। इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत 10.10 लाख और डीजल वर्जन की कीमत 11.60 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
Hector to Bolero SUV new cars launched during Corona virus lockdown
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Social Media

ह्यूंदै वर्ना फेसलिफ्ट

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार वर्ना का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। इस कार को कंपनी ने 30 मार्च को लॉन्च किया। कंपनी ने इस नई वर्ना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ ही मैकेनिकल अपग्रेड भी किए हैं। कार में क्रोम फिनिश वाली एक नई कैस्केडिंग ग्रिल, एलईडी हैडलैंप्स मिलेंगे। कार के रियर में भी एलईडी टेललैंप्स और नया बंपर मिलेगा। इसकी कीमत 9.30 लाख से 15.10 लाख रुपये के बीच है। वर्ना फेसलिफ्ट में इंजन के तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। कार के दोनों पेट्रोल इंजन क्रमशः 113 बीएचपी पावर के साथ 144 एनएम पीक टॉर्क और 118 बीएचपी पावर के साथ 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करते हैं। वहीं कार में लगा डीजल इंजन 113 बीएचपी पावर और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। नई कार में ह्यूंदै की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी भी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed