फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Charger: हीरो और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने मिलाया हाथ, इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों की टेंशन होगी खत्म

Thu, 22 Sep 2022 11:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 AM IST
सार

देश में सबसे बड़े दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने बड़े प्रोजेक्ट पर हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां देशभर में इलेक्ट्रिक चार्जर का ढांचा मजबूत करने पर काम करेंगी।  

विज्ञापन
Hero Motocorp and Hindustan Petroleum Collaborate for establish charging infrastructure for Electric Vehicles
ईवी चार्जर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ये है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद उन्हें चार्ज करने में परेशानी होती है। इसी परेशानी का हल निकालने के लिए हीरो मोटोकॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नई साझेदारी की है। इसके तहत दोनों कंपनियां देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम करेंगी।

कैसे बढ़ेंगे चार्जिंग स्टेशन 

Hero Motocorp and Hindustan Petroleum Collaborate for establish charging infrastructure for Electric Vehicles
ईवी चार्जर - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो मोटोकॉर्प देशभर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। जिससे देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए और सुविधा मिल सकेगी। पहले फेज में कंपनी कुछ शहरों से इसकी शुरूआत करेगी। उसके बाद अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

क्या होगी खासियत 

Hero Motocorp and Hindustan Petroleum Collaborate for establish charging infrastructure for Electric Vehicles
ईवी चार्जर - फोटो : सोशल मीडिया

दो पहिया वाहन निर्माता हर चार्जिंग स्टेशन पर कई स्मार्ट चार्जर लगाएगी। इनमें डीसी और एसी चार्जर शामिल होंगे जिनसे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर चार्ज होंगे। इस पूरी प्रक्रिया को हीरो मोटोकॉर्प कंट्रोल करेगी। इसके लिए कंपनी मोबाइल आधारित एप का उपयोग करेगी। कंपनी के मुताबिक ये पूरी प्रक्रिया कैशलैस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन ने कही ये बात 

Hero Motocorp and Hindustan Petroleum Collaborate for establish charging infrastructure for Electric Vehicles
हीरो मोटो कॉर्प - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा कि हम मानते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी और आसानी से तब बढ़ावा मिलेगा जब चार्जिंग स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे तक आसान पहुंच होगी। इस क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम हमारी मदद करेगा और हम आसानी से ढांचे को बढ़ा पाएंगे।

विज्ञापन

शेल ने भी बनाई चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना 

Hero Motocorp and Hindustan Petroleum Collaborate for establish charging infrastructure for Electric Vehicles
शेल के ईवी चार्जर स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले शेल ने भी देशभर में दस हजार चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई है। कंपनी साल 2030 तक देशभर में दस हजार चार्जिंग स्टेशन तैयार कर सकती है। मौजूदा समय में शेल देशभर में 327 पेट्रोल पंप का संचालन करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed