{"_id":"6233467c43177f45f748f5da","slug":"holi-2022-car-care-tips-holi-how-to-protect-car-paint-holi-colours-how-to-protect-your-car-color","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2022: होली की मस्ती कहीं आपके कार के रंग को न कर दे बेरंग, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स एंड ट्रिक्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Holi 2022: होली की मस्ती कहीं आपके कार के रंग को न कर दे बेरंग, बचाव के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स एंड ट्रिक्स
Thu, 17 Mar 2022 08:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Holi Colours on Car
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का उत्सव रंग बिरंगे रंगों से सराबोर होने का समय होता है। होली का त्योहार हम पर रंग की खुशियों के साथ एक नई ऊर्जा भर देता है। लेकिन जब होली ढेर सारी खुशियां लेकर आती है, तो यह रंग कहीं आपकी कार पर बाहर से और भीतर से भी भारी पड़ सकती है। रंगों की मस्ती में आप कहीं इतने बेफिक्र न हो जाएं कि आपकी चमचमती कार रंग के धब्बों से खराब हो जाए। ऐसे में आप यह सुनिश्चित करें कि आपकी कार बिलकुल चमचमाती रहे। यहां हम आपको बता रहें हैं कुछ आसान टिप्स एंड ट्रिक्स, ताकि जब आप इस होली के उत्सव का आनंद लें, तो आपकी कार किसी और दिन की तरह बेदाग और चमकदार बनी रहे।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : For Reference Only
वैक्स पॉलिश लगाएं
कार को रंगों के असर से बचाने का अच्छा तरीका यह होता है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगाई जाए। वैक्स पॉलिश जिद्दी ऑयल पेंट या स्थायी रंगों को कार पेंट की ऊपरी परत में जमने से बचाता है। जिससे आपके कार का रंग सुरक्षित रहेगा।

Car Cover
- फोटो : For Reference Only
वॉटरप्रूफ कवर
लेकिन अगर अपनी कार में वैक्स-पॉलिश नहीं लगवा सकें हैं तो भी घबराने की बात नहीं है। आप अपनी प्यारी कार को वॉटरप्रूफ कवर से ढंक सकते हैं। लेकिन इसमें कोई छेद या रिसाव नहीं होना चाहिए। प्लास्टिक कवर की शीट काफी मोटी हो तो आपके कार को रंग के बौझार से सुरक्षित रखेगा।

Parking
- फोटो : Unsplash
पार्किंग का रखें ध्यान
यदि आप अपनी कार को एक खुली जगह या किसी पतली गली में खड़ी कर देते हैं, तो होली की खुमारी में उत्साही भीड़ के लिए आसान शिकार बन सकती है। इसलिए अगर आप अपनी प्यारी कार को गैराज में पार्क कर सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। यदि आप अपनी कार को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। अगर आप कार को सड़क किनारे या किसी खुली जगह पर पार्क कर रहे हैं, तो उसे कवर से ढक दें। कार के एक्सटीरियर को बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

Car Chrome door handles
- फोटो : For Reference Only
क्लिंग फिल्म या फूड रैप लगाएं
पानी से कार के क्रोम के हिस्से खराब जाते हैं। इन्हें बचाने का सबसे उपाय यह है कि इनके ऊपर क्लिंग फिल्म या एलुमीनियम फॉयल लगा सकते हैं। पानी कार के क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और फ्रंट ग्रिल को खराब कर सकता है।