फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia: किआ इंडिया ने कैरेंस ग्राहकों के लिए शुरू की एक्सक्लूसिव सेल्स, आफ्टसेल्स सर्विस पैकेज, जानें डिटेल्स

Thu, 17 Mar 2022 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Kia India After Sales Service Kia India Launches Various Initiatives In Sales And After Sales Service For Kia Carens Customers
Kia Carens - फोटो : Kia
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने खास तौर पर Kia Carens (किआ कैरेंस) ग्राहकों के लिए कई बिक्री और आफ्टसेल्स पैकेज शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने ग्राहकों को व्यापक कवरेज और मन की शांति प्रदान करने के लिए 'माई कन्वीनियंस प्लस' कार्यक्रम पेश किया है। इसके अलावा, कंपनी ने भारत के लिए आकर्षक और इंडस्ट्री फर्स्ट वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं, जो कैरेंस ग्राहकों के लिए विशेष रूप से कई सुविधा लाभ प्रदान करते हैं। कई तरह की वित्तीय योजनाओं के साथ, यह किआ कैरेंस को ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बना देगा। 
Kia India After Sales Service Kia India Launches Various Initiatives In Sales And After Sales Service For Kia Carens Customers
Kia Carens - फोटो : Kia
हरदीप सिंह बरार, वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, किआ इंडिया ने कहा, "किआ इंडिया ने हमेशा अपने ग्राहकों को अपने काम में एक अलग अनुभव प्रदान करने के माध्यम से बेहतरीन उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करने का प्रयास किया है। माई कन्वीनियंस प्लस और कई नए मूल्य प्रस्तावों जैसी अनूठी बिक्री और बिक्री पश्चात सेवा पहल के साथ, हम किआ ब्रांड के अनुभव को अपने ग्राहकों के और करीब ले जाना चाहते हैं। हमारे देश में कार खरीदना एक भावनात्मक निर्णय है, और हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को उनकी कार खरीदने की यात्रा के हर कदम पर मन की पूर्ण शांति सुनिश्चित करें।" 
Kia India After Sales Service Kia India Launches Various Initiatives In Sales And After Sales Service For Kia Carens Customers
Kia Carens - फोटो : Kia
माई कन्वीनियंस प्लस
'माई कन्वीनियंस प्लस' कैरेंस ग्राहकों के लिए एक खास आफ्टरसेल्स पहल है, जो समय-समय पर रखरखाव, एक्सटेंडेड वारंटी, टायर एलॉय प्रोटेक्शन सहित रोड साइड असिस्टेंस को कवर करने वाला एक बंडल पैकेज प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को एक व्यापक कवरेज और मन की पूर्ण शांति मिलती है। ग्राहकों को यहां विकल्प उपलब्ध कराए जाते हैं और वे प्रीमियम और लग्जरी पैकेज में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं, जो क्रमश: 4 और 5 साल के लिए कवरेज प्रदान करता है। यह पहल ग्राहकों को सर्विस खर्च में बढ़ोतरी से बचाव, पूरे भारत में वैलेडिटी, पर्सनालाइजेशन, ट्रांसपेरेंसी और फ्लेक्जीबिलिटी का एडिशनल फायदा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia India After Sales Service Kia India Launches Various Initiatives In Sales And After Sales Service For Kia Carens Customers
Kia Carens - फोटो : Kia India
अनोखी स्कीम
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और उत्पादों को आसानी से सुलभ बनाने के लिए, किआ इंडिया ने कैरेंस ग्राहकों के लिए कई मूल्य प्रस्तावों की घोषणा की है।
  • केयर शील्ड : भारत और इंडस्ट्री में पहली स्कीम, जो लगभग कोई सवाल पूछे बिना एक्सीडेंटल रिपेयर विकल्प की पेशकश करती है।
  • केयर शील्ड+: भारत और इंडस्ट्री में पहला रिइम्बर्समेंट प्रोग्राम, जो अधिकतम दो बार एक्सीडेंट कवरिंग के परिणामस्वरूप कानूनी लड़ाई पर होने वाला एक लाख रुपए तक के खर्च की प्रतिपूर्ति करेगा।
  • ग्राहक द्वारा गलत ईंधन भरने से उत्पन्न समस्या से इंजन को सुरक्षित रखने की सुविधा। एक बार फिर,अद्वितीय मूल्य प्रस्ताव और इंडस्ट्री की पहली पहल।
विज्ञापन
Kia India After Sales Service Kia India Launches Various Initiatives In Sales And After Sales Service For Kia Carens Customers
Kia Carens - फोटो : Kia
इसके अलावा, कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग पर 10 प्रतिशत कैशबैक (ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ), न्यूनतम 7.10 प्रतिशत की शुरुआत से ऑन-रोड फाइनेंशिंग, और चुनिंदा पार्टनर्स के साथ 100 प्रतिशत प्रोसेसिंग शुल्क से छूट सहित कई आकर्षक फाइनेंस स्कीम भी पेश की हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed