{"_id":"6233185bff77d14c21466d29","slug":"mercedes-benz-india-price-hike-mercedes-car-price-hike-mercedes-benz-price-increase-mercedes-benz-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes-Benz: मर्सिडीज सेडान, एसयूवी और एएमजी एक अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, जानें कितनी है नई कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mercedes-Benz: मर्सिडीज सेडान, एसयूवी और एएमजी एक अप्रैल से हो जाएंगी महंगी, जानें कितनी है नई कीमतें
Thu, 17 Mar 2022 04:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Mercedes-Benz A-class
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने देश में उपलब्ध रेंज में अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से कीमतों में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि नई कीमतें एक अप्रैल से लागू की जाएंगी।
Mercedes Benz E-Class
- फोटो : Mercedes Benz
इन मॉडलों पर पड़ेगा असर
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के बयान के मुताबिक, इसकी कारों की कीमतों में कम से कम 50,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 5 लाख रुपये तक जा सकती है। कीमतों में बदलाव के कारण जिन मॉडलों पर असर पड़ेगा, उनमें A-Class (ए-क्लास), E-Class (ई-क्लास) और S-Class limousine (एस-क्लास लिमोसिन), GLA (जीएलए), GLC (जीएलसी) और GLS (जीएलएस) के अलावा AMG GT 63S (एएमजी जीटी 63एस) 4-डोर कूपे शामिल हैं।

Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
पुणे स्थित जर्मन लग्जरी कार निर्माता ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "पूरे मॉडल रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी 3 प्रतिशत की सीमा में होगी। लॉजिस्टिक लागत में बढ़ोतरी के अलावा इनपुट लागत में लगातार वृद्धि कंपनी की ओवरऑल लागत पर काफी दबाव डाल रही है।" इसमें कहा गया है कि बढ़ती इनपुट लागत से कंपनी के परिचालन लागत में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई ई क्लास
- फोटो : Mercedes Benz
कितनी होगी नई कीमत
एक अप्रैल से, A 200 लिमोसिन की कीमत 42 लाख रुपये से शुरू होगी; जीएलए 200 45 लाख रुपये से; जीएलसी 200 62 लाख रुपये से; GLE 300 d 4M 86 लाख रुपये से; GLS 400d 4M 1.16 करोड़ रुपये से; एलडब्ल्यूबी ई-क्लास 200 71 लाख रुपये से; एस-क्लास 350 डी 1.6 करोड़ रुपये से; एएमजी ई 63 एस 4मैटिक (सीबीयू) 1.77 करोड़ से रुपये; और AMG- GT 63 S 4 डोर कूप (CBU) 2.7 करोड़ रुपये से शुरू होगी। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

|
मर्सिडीज-बेंज मॉडल रेंज |
1 अप्रैल 2022 से नई शुरुआती कीमतें |
|
A 200 limousine |
42 लाख रुपये |
|
GLA 200 |
45 लाख रुपये |
|
GLC 200 |
62 लाख रुपये |
|
GLE 300 d 4M |
86 लाख रुपये |
|
GLS 400d 4M |
1.16 करोड़ रुपये |
|
LWB E-Class 200 |
71 लाख रुपये |
|
S-Class 350 d |
1.60 करोड़ रुपये |
|
AMG E 63 S 4MATIC (CBU) |
1.77 करोड़ रुपये |
|
AMG- GT 63 S 4 Door Coupe (CBU) |
2.70 करोड़ रुपये |
विज्ञापन
Mercedes-Benz GLC Coupe
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, "मर्सिडीज-बेंज में हम एक बेजोड़ उत्पाद अनुभव के लिए सबसे तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों की पेशकश करना जारी रखते हैं। हालांकि, एक स्थायी व्यवसाय चलाने के लिए निरंतर इनपुट और परिचालन लागत में वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए एक मूल्य सुधार आवश्यक है।"