फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Tyre For Car: कितनी तरह के होते हैं टायर, जानें कैसा टायर रहेगा आपकी कार के लिए बेस्ट

Tue, 13 Sep 2022 04:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Sep 2022 04:19 PM IST
सार

टायर कार के महत्वपूर्ण हिस्से के तौर पर काम करता है। कार चलाने के लिए टायर ही सड़क के साथ कनेक्शन बनाते हैं और टायर से ही किसी वाहन को बेहतर ब्रेकिंग, ग्रिप, हैंडलिंग मिलती है। हम आपको बता रहे है कि आपकी कार में किस तरह का टायर बेस्ट रहेगा। 
 

विज्ञापन
How many types of tires are there, know which tire will be best for your car or SUV
कितनी तरह के होते हैं टायर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी कार में टायर जरूरी पार्ट के तौर पर काम करता है। अगर सही तरीके के टायर कार में ना हो तो कई परेशानियों के साथ ही हादसा होने का खतरा भी होता है। ऐसे में आपको जानकारी नहीं है कि आपकी कार के लिए कौन सा टायर बेस्ट होगा तो हम आपको इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। 

ऑल सीजन टायर

How many types of tires are there, know which tire will be best for your car or SUV
ऑल वेदर टायर - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो टायर कई तरह के होते हैं लेकिन भारत में ज्यादातर कारों में ऑल सीजन टायर मिलते हैं। इस तरह के टायर सभी साइज में आते हैं और ज्यादातर कंपनियां इसी तरह के टायर भारत में बेचती हैं। ऐसे टायरों की खासियत ये होती है कि इन्हें सभी तरह के मौसम में चलने के हिसाब से बनाया जाता है। छोटी से लेकर बड़ी कारों तक में ऐसे ही टायर मिलते हैं।

एलटी और मड टायर

How many types of tires are there, know which tire will be best for your car or SUV
मड टायर - फोटो : सोशल मीडिया
एलटी और मड दोनों ही तरह के टायर भारत में एसयूवी में देखने को मिलते हैं। एलटी टायर को लाइट ट्रक टायर कहते हैं जबकि मड टायर अपने नाम के मुताबिक मिट्टी, कीचड़ आदि में चलने के लिए खासतौर पर बनाए जाते हैं। वैसे तो इनमें भी कई तरह के साइज आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा इन्हें स्कॉर्पियो, थार, इजूजू डिमैक्स जैसी एसयूवी में देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नो टायर

How many types of tires are there, know which tire will be best for your car or SUV
स्नो टायर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे टायर पूरे भारत में नहीं मिलते। ये टायर सिर्फ उन्हीं देशों में मिलते हैं जहां पर साल के कई महीने सिर्फ बर्फ रहती है। ऐसे देशों में ज्यादा बर्फ होने के कारण सामान्य टायर सड़क पर ग्रिप नहीं बना पाते और फिसल जाते हैं लेकिन अगर कार में स्नो टायर लगे हुए हों तो कार आसानी से बर्फ पर चल पाती है। ऐसे टायर सर्दी में भी खुद को नर्म रखते हैं लेकिन इन्हें गर्मी में उपयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स टायर

How many types of tires are there, know which tire will be best for your car or SUV
स्पोर्ट्स टायर - फोटो : सोशल मीडिया
इन टायरों की खासियत होती है कि इनको लगाने पर कार हाई स्पीड में भी कंट्रोल में रहती है। ज्यादातर स्पोर्ट्स कारों में ऐसे ही टायर मिलते हैं और आम कार में ये ज्यादा उपयोगी नहीं होते। इन टायरों को नर्म रबड़ से बनाया जाता है और ये गीले और शुष्क मौसम में भी अच्छे से काम करते हैं। इन्हें परफॉरमेंस टायर के तौर पर भी जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed