{"_id":"661a81bfd201c359bf075639","slug":"how-to-keep-car-interior-cool-in-summer-car-driving-tips-in-summer-2024-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Cabin Summer: इस गर्मी अपनी कार के केबिन को कैसे रखें ठंडा? जानें आसान टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Cabin Summer: इस गर्मी अपनी कार के केबिन को कैसे रखें ठंडा? जानें आसान टिप्स
Sat, 13 Apr 2024 06:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Car Driving
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बीतते दिन के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसके साथ गर्म हवाएं लोगों के लिए चुनौती बढ़ा रही है। तेज गर्मी में कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। भले ही कार का एयरकंडीशन (एसी) अच्छा काम करता है। लेकिन तेज गर्मी कार के एसी पर भी काफी जोर डालती है।
Car Driving
- फोटो : iStock
ऐसी स्थिति में कार के अंदर का तापमान कम रखना एक चुनौती है। हालांकि, कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस गर्मी में भी कार के अंदर का वातावरण ठंडा रख सकते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप इस गर्मी में अपनी कार को ठंडा रख सकते हैं। साथ ही, गाड़ी का एसी चालू करने पर भी ये टिप्स तेजी से ठंडक पहुंचाने में मदद करेंगी।
Sunlight on Car
- फोटो : iStock
रिफ्लेक्टिव टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल करें
रिफ्लेक्टिव टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल सिर्फ कार में निजता के लिए नहीं किया जाता। बल्कि ये धूप की किरणों को कुछ हद तक रिफ्लेकर्ट (परावर्तित) करने में भी मदद करते हैं, जिससे केबिन का तापमान थोड़ा कम रखने में मदद मिलती है। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्मी में ये उतना कारगर नहीं हो सकता। साथ ही, बाजार में मिलने वाले जालीदार सनरे प्रोटेक्टर कार को गर्मी से बचाने में बिलकुल भी प्रभावी नहीं होते हैं।

डैशबोर्ड को तौलिये से ढकें
अगर आप अपनी कार को तेज धूप में खड़ी करने को मजबूर हैं, तो डैशबोर्ड को किसी मोटे तौलिये से ढकना अच्छा आइडिया हो सकता है। डैशबोर्ड के प्लास्टिक और ABS पार्ट्स सीधे विंडशील्ड के सामने होने के कारण बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं, जहां से सूरज की रौशनी सीधे केबिन में घुसती हैं। डैशबोर्ड से निकलने वाली यह गर्मी गाड़ी के अंदर आ जाती है और आखिरकार केबिन का तापमान बढ़ जाता है। डैशबोर्ड पर तौलिया रखने से एक इंसुलेटर का काम होगा और प्लास्टिक के पार्ट्स कम गर्म होंगे।

Car Parked in Covered Parking
- फोटो : iStock
गाड़ी को छाया में खड़ी करें
यह गर्मी से बचने का सबसे पहला उपाय है। कार को ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचाकर रखें। पेड़ के नीचे या किसी अन्य छायादार जगह गाड़ी खड़ी करने से सूरज की किरणें सीधे कार की सतह को नहीं छू पातीं। इससे कार के धातु और प्लास्टिक के हिस्सों पर कम गर्मी पैदा होती है और वह गर्मी गाड़ी के अंदर तक नहीं पहुंच पाती।