{"_id":"633c3a427ab3683f3c387d18","slug":"indian-automakers-retail-sales-jumps-11-per-cent-in-september-fada-sales-data-september-2022-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: त्योहारों के उत्साह के बीच सितंबर में ऑटो खुदरा बिक्री में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी, उम्मीदें बढ़ी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: त्योहारों के उत्साह के बीच सितंबर में ऑटो खुदरा बिक्री में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी, उम्मीदें बढ़ी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Maruti car Showroom
- फोटो : For Reference Only
Link Copied
भारतीय वाहन निर्माताओं की खुदरा बिक्री में सितंबर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई हई, क्योंकि निर्माताओं से बेहतर आपूर्ति के कारण डीलरों को ग्राहकों की डिलीवरी में तेजी लाने में मदद मिली। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के ताजा आकंड़ों से इसकी जानकारी मिली है। पिछले महीने कुल खुदरा बिक्री 14,64,001 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13,19,647 यूनिट्स थी। FADA ने यह भी कहा कि त्योहारी सीजन में तेजी के कारण अक्तूबर में कुल बिक्री और भी बेहतर होने की उम्मीद है।
Trending Videos
2 of 6
Automobile Sector
- फोटो : For Reference Only
डीलरों का मानना है कि मौजूदा त्योहारी सीजन पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए एक दशक में सबसे अच्छा होगा क्योंकि ऑटो इंडस्ट्री को इस महीने के दौरान और भी ज्यादा बिक्री की उम्मीद है। सभी ऑटो सेगमेंट जैसे यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन और दोपहिया, ट्रैक्टर और कुछ तिपहिया ट्रिम्स को छोड़कर, सितंबर में एक साल पहले की अवधि की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Automobile Sector
- फोटो : PTI
यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने 10 प्रतिशत बढ़कर 2,60,556 यूनिट्स हो गई, जबकि 2021 के सितंबर में 2,37,502 यूनिट्स थी। FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने पीटीआई को बताया कि सेमिकंडक्टर सप्लाई को आसान बनाने, न्यू लॉन्च और फीचर्स से भरपूर उत्पादों की पेशकश और कारों की बेहतर उपलब्धता के कारण यह हासिल किया जा सका है। सिंघानिया ने कहा, "(इन सबने) ग्राहकों को त्योहार की अवधि के दौरान अपने पसंदीदा वाहन हासिल करने के लिए डीलरशिप से चिपकाए रखा।"
4 of 6
Automobile Sector
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर आपूर्ति बेहतर होना जारी है, ऐसे में एफएडीए ने ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स) से मांग के अनुसार आपूर्ति का मिलान करने का अनुरोध किया है ताकि पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री को और बढ़ावा मिल सके।
यात्री वाहन सेगमेंट में, मारुति सुजुकी इंडिया ने सितंबर में 1,03,912 यूनिट्स की खुदरा बिक्री के साथ नेतृत्व किया। वहीं, मारुति ने एक साल पहले की अवधि में 99,276 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि इसकी प्रतिद्वंद्वी ह्यूंदै मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स ने पिछले महीने क्रमश: 39,118 यूनिट्स और 36,435 यूनिट्स की बिक्री की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।