{"_id":"60e6b05e083641353f1bc155","slug":"jaguar-land-rover-defender-90-suv-launched-in-india-know-price-specifications-features-and-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Defender 90 SUV: जगुआर ने भारत में लॉन्च की अब तक की सबसे दमदार लैंड रोवर, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Defender 90 SUV: जगुआर ने भारत में लॉन्च की अब तक की सबसे दमदार लैंड रोवर, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 08 Jul 2021 01:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Jaguar Land Rover Defender 90 SUV
- फोटो : Jaguar Land Rover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jaguar Land Rover Defender 90 SUV launched in India: Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने गुरुवार को एलान किया कि उसने अपनी Defender 90 SUV (डिफेंडर 90 एसयूवी) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद अब भारत में डिफेंडर 90 की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने भारत में डिफेंडर 90 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 76.57 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने पिछले साल अक्तूबर में Defender 110 को लॉन्च किया था।
Jaguar Land Rover Defender 90 SUV
- फोटो : Jaguar Land Rover
इंजन और पावर
डिफेंडर 90 एसयूवी तीन पावर ट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जो कि 296 hp (221 KW) का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है, 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जिसमें 394 hp (294 KW) का पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है और 3.0-लीटर डीजल इंजन, जो 296 hp (221 KW) का पावर और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

शानदार फीचर्स
इनोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट की बदौलत डिफेंडर 90 में ग्राहकों को 6 सीट का व्यावाहरिक स्पेस दिया गया है। इसमें 21वीं सदी की टेक्नोलॉजीज को अपनाया गया है। लैंड रोवर के पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसमें एक सहज इंटरफेस और हमेशा रेस्पांस देने के लिए अपनी बैकअप बैटरी भी है। एडवांस-सॉफ्टवेयर ओवर-द-एयर अपडेट्स भी यह सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहक हर समय लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से फायदा उठा सकें, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों।
डिफेंडर 90 का कॉन्फिगरेबल टेरेन रेस्पॉन्स किसी भी ऊबड़-खाबड़ और कच्ची सड़क पर चलने के लिए गाड़ी के सेटअप को ठीक करने की ड्राइवर को इजाजत देता है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। टेरेन रेस्पॉन्स 2 सिस्टम में नया वेड प्रोग्राम भी शामिल है, जो पानी में ड्राइविंग करते समय सारे व्हीकल सिस्टम को इसके अनुकूल बनाने का फिर से जबरदस्त सहयोग देता है।

एसयूवी कई मॉडलों में उपलब्ध
न्यू डिफेंडर 90 कई मॉडलों में उपलब्ध है, जिसमें डिफेंडर, एक्स-डायनैमिक और डिफेंडर एक्स शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर और एक्स-डायनैमिक एस, एसई और एचएसई स्पेसिफिकेशन पैक्स के साथ आएंगी। ग्राहक पहले लॉन्च की गई लैंडरोवर गाड़ियों की तुलना में डिफेंडर को और ज्यादा तरीके से अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। इसके लिए चार एक्सेसरी पैक, द एक्सप्लोरर, एडवेंचर, कंट्री और अर्बन पैक दिए गए हैं, जो हर डिफेंडर को विशेष रूप से सिलेक्ट की गई एन्हैंसमेंट की रेंज के साथ एक अलग और स्पेशल करैक्टर देती है।

Land Rover Defender
- फोटो : Jaguar Land Rover
भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में कई मॉडल मिलते हैं। इसमें रेंज रोवर इवोक (64.12 लाख रूपये से शुरू), डिस्कवरी स्पोर्ट (65.30 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर वेलार (79.87 लाख रूपये से शुरू), डिफेंडर 110 (83.38 रूपये से शुरू), रेंज रोवर स्पोर्ट (91.27 रूपये से शुरू), रेंज रोवर (210.82 रूपये से शुरू) शामिल हैं। सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
भारत में जगुआर लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्क
जगुआर लैंड रोवर के वाहन 28 अधिकृत आउटलेट्स के जरिए 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।