सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JLR: जेएलआर शुरू करेगा मानसून सर्विस कैंप, मुफ्त वाहन जांच, बेनिफिट्स का उठाएं फायदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jaguar Land Rover India JLR announces Monsoon Service camp Check Details
Jaguar Land Rover Defender 110 - फोटो : Land Rover
Jaguar Land Rover India (JLR), जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) बारिश का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने अपने सालाना मॉनसून सर्विस इवेंट का एलान कर दिया है, जो 12 से 17 जून, 2023 के बीच आयोजित किया जाएगा। जेएलआर मॉनसून सर्विस कैंपेन ग्राहकों के लिए आफ्टर सेल्स सर्विस से जुड़े कई बेनिफिट्स लाता है जिसमें एक कॉमप्लीमेंट्री व्हीकल चेक, ब्रांडेड सामान, एक्सेसरीज और वैन्य-एडेड सर्विस पर विशेष ऑफर शामिल हैं। यह अभियान पूरे भारत में जेएलआर-अधिकृत केंद्रों पर चलेगा।
Trending Videos
Jaguar Land Rover India JLR announces Monsoon Service camp Check Details
Jaguar Land Rover - फोटो : Jaguar Land Rover
जेएलआर मॉनसून सर्विस इवेंट में सभी वाहनों को उच्च प्रशिक्षित तकनीशियन द्वारा चेक किया जाएगा और जहां जरूरी हो, जेएलआर के असली पुर्जों का एश्योरेंस भी होगा। हर वाहन को 32-पॉइन्ट इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल हेल्थ चेकअप, ब्रेक और वाइपर जांच, टायर और फ्लूइड लेवल की जांच और एक व्यापक बैटरी हेल्थ जांच से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaguar Land Rover India JLR announces Monsoon Service camp Check Details
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
स्पेशल सर्विस इनिशिएटिव पर बोलते हुए, जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक, राजन अम्बा ने कहा, "हमारा मॉनसून सर्विस इवेंट हमारे हाउस ऑफ ब्रांड्स के ग्राहकों के लिए बेस्ट-इन-क्लास व्हीकल केयर और सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कार्यक्रम सीजन के लिए सभी जरूरी जांचों को संबोधित करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे ग्राहकों को मानसून के दौरान निर्बाध ड्राइविंग एक्सीरियंस मिले।"
Jaguar Land Rover India JLR announces Monsoon Service camp Check Details
Jaguar Land Rover Defender 90 SUV - फोटो : Jaguar Land Rover
व्हीकल हेल्थ चेकअप के अलावा, जेएलआर इंडिया खासतौर पर तैयार शॉफर ट्रेनिंग प्रोग्राम की पेशकश कर रहा है, जिसमें मानसून के मौसम में ड्राइविंग और वाहन के रखरखाव के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। JLR के पास देश के 21 शहरों में फैले 25 आउटलेट्स का रिटेल नेटवर्क है। तीन आउटलेट्स के साथ बेंगलुरु में ब्रांड की सबसे मजबूत उपस्थिति है, चेन्नई और मुंबई में दोनों जगहों पर दो आउटलेट हैं।
विज्ञापन
Jaguar Land Rover India JLR announces Monsoon Service camp Check Details
Jaguar Land Rover Defender 110 - फोटो : Land Rover
हाल ही में, JLR ने एक नए लोगो और 'हाउस ऑफ ब्रांड्स' रणनीति के साथ अपने वैश्विक पुनर्गठन अभ्यास का एलान किया, जिसमें सब-ब्रांड रेंज रोवर, डिफेंडर, डिस्कवरी और जगुआर को एक छतरी के नीचे लाया गया है। कंपनी नए प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है जो जगुआर ब्रांड के तहत 2024 में आने के लिए चार दरवाजे वाली GT के साथ ईवी में इस्तेमाल होगा, जबकि आगामी ईएलआर प्लेटफॉर्म पर आधारित रेंज रोवर ईवी के 2025 में आने की उम्मीद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed