Kia Motors और MG Motor के बाद एक और विदेशी कंपनी में भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एंट्री करने जा रही है। फ्रेंच कार कंपनी Citroen भारत में अपनी पहली एसयूवी C5 Aircross को लॉन्च करेगी। वहीं इस एसयूवी का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस और एमजी हेक्टर से होगा। पहले कंपनी इस कार को इस साल जून में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग का प्लान आगे खिसका दिया है। जानते हैं C5 Aircross में क्या होगा खास...
भारत में जल्द लॉन्च होगी यूरोप की यह बेस्ट सेलिंग कार, Kia Seltos और Hyundai Creta को देगी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग कार
फ्रेंच कार कंपनी Citroen की यह सबसे पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग कार है, जो यूरोप में खासी प्रसिद्ध है। हालांकि इस एसयूवी के बारे में कुछ ज्यादा डिटेल्स तो नहीं मिली हैं, लेकिन इतना तय है कि ये अपने सेगमेंट में बेहद खास होगी। इसमें मस्कुलर बॉडी और ऊंचा स्टाइलिश बोनट तो मिलेगा ही साथ ही स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
प्रोग्रेसिव हाइड्रॉलिक कुशंस
वहीं कार का केबिन अंदर से काफी लग्जरी है। एसयूवी में अंदर काफी स्पेस मिलता है। वहीं इसका डैशबोर्ड जबरदस्त है साथ ही सिट्रॉन एडवांस्ड कंफर्ट प्रोग्राम के तहत यह पहली कार है जिसमें नया सस्पेंशन सिस्टम प्रोग्रेसिव हाइड्रॉलिक कुशंस मिलेंगे। कंपनी इस एसयूवी को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च कर सकती है।
580 से 720 लीटर का बूट स्पेस
वहीं कार में तीन स्लाइडिंग और फोल्डिंग रिअर सीट्स का फीचर मिलेगा। साथ ही बैकरेस्ट एडजस्टेबल दिए गए हैं, जो C5 Aircross को कॉम्पैक्ट एसयूवी क्लास में काफी स्पेसियस बनाता है। वहीं इसके लगेज कंपार्टमेंट की बात करें, तो इसमें 580 से 720 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।
टॉप स्पीड 216 किमी प्रति घंटा
C5 Aircross कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 180 एचपी पावर और 250 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो गाड़ी के फ्रंट एक्सल को पावर देगा। इसका इंजन 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 8.2 सेंकंड लेता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 216 किमी प्रति घंटा की है।