फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Land Rover Discovery: जगुआर लैंड रोवर ने लॉन्च की नई एसयूवी, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत

Wed, 14 Jul 2021 03:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Jul 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Land Rover Discovery launched in India land rover discovery price in india 2021 Jaguar Land Rover
Land Rover Discovery - फोटो : Jaguar Land Rover
Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) ने बुधवार को भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट Land Rover Discovery (लैंड रोवर डिस्कवरी) एसयूवी को लॉन्च करने का एलान किया है। कंपनी अपनी नई एसयूवी Land Rover Discovery की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 88.06 लाख रुपये रखी है। अपने लेटेस्ट एडिशन में लैंड रोवर डिस्कवरी में कई अपडेट्स शामिल किए गए हैं। कार के एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स से लेकर एक बेहतर केबिन, रीडिजाइन की गई दूसरी पंक्ति, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और पेट्रोल के साथ-साथ डीजल में नया स्ट्रेट-सिक्स इंजेनियम इंजन जैसे कई नई चीजें शामिल की गई हैं। जगुआर लैंड रोवर के प्रॉ़डक्ट पोर्टफोलियो में डिस्कवरी एक प्रमुख वाहन है। 


डिस्कवरी का लेटेस्ट अपडेट एसयूवी की 30 साल की विरासत को दुनिया भर में बनाए रखने की और कोशिश है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, रोहित सूरी ने कहा, "नई डिस्कवरी, लैंड रोवर की क्षमताओं को बरकरार रखते हुए, लग्जरी और एफिशिएंसी के नए स्तरों की पेशकश करती है जो इसे बाहरी और साहसिक यात्रा के लिए परिवार के साथ बेस्ट फुल साइज की एसयूवी बनाती है।" 
Land Rover Discovery launched in India land rover discovery price in india 2021 Jaguar Land Rover
Land Rover Discovery - फोटो : Jaguar Land Rover
लुक और डिजाइन
नई लैंड रोवर डिस्कवरी के एक्सटीरियर में अपडेट की बात करें तो इसमें डीआरएल के साथ नए सिग्नेचर एलईडी हेडलाइट्स और रीडिजाइन किए गए फ्रंट बंपर दिए गए हैं, जो एक वाइड बॉडी-कलर्ड ग्राफिक और नए साइड वेंट्स के साथ आते हैं। कार के रियर में दी गई एलईडी लाइटें भी बिल्कुल नई हैं, जिन्हें एक चमकदार ब्लैक पैनल से जोड़ा गया है। 
Land Rover Discovery launched in India land rover discovery price in india 2021 Jaguar Land Rover
Land Rover Discovery - फोटो : Jaguar Land Rover
इंजन और पावर
नई डिस्कवरी में नए स्ट्रेट-सिक्स इंजेनियम इंजन को अब दोनों पेट्रोल और डीजल मॉडल के साथ उपलब्ध कराया गया है। कार निर्माता बेहतर एफिशिएंसी, परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग का वादा कर रहा है। नए इंजन लैंड रोवर के 4-सिलेंडर P300 इंजेनियम पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैं। नई लैंड रोवर डिस्कवरी 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन, एक 3.0-लीटर 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और एक 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ उतारा है। 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 296 bhp का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 355 bhp का पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इसका 3.0-लीटर डीजल इंजन 296 bhp का पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इन सभी इंजनों के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Land Rover Discovery launched in India land rover discovery price in india 2021 Jaguar Land Rover
Land Rover Discovery - फोटो : Jaguar Land Rover
इंटीरियर और फीचर्स
नई डिस्कवरी में इंटेलिजेंट सीट फोल्ड टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से 11.4-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट का इस्तेमाल कर नई डिस्कवरी के अंदर अपनी पसंद के मुताबिक लेआउट चुन सकते हैं। इस स्क्रीन को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है और अब यह पहले के मुकाबले 48 फीसदी बड़ी भी है। लैंड रोवर की SOTA टेक्नोलॉजी की मदद से ग्राहक 44 व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल अपडेट कर सकते हैं। इसमें 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले भी है जो इंस्ट्रूमेंटेशन के भीतर हाई-डेफिनिशन 3डी मैपिंग का दावा करता है। अन्य फीचर्स में केबिन एयर आयनाइजेशन, जो अब पीएम2.5 एयर फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध है, क्लिक एंड गो टैबलेट होल्डर जो फ्रंट सीटबैक में शामिल हैं और यूएसबी-ए चार्जिंग सॉकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
Land Rover Discovery launched in India land rover discovery price in india 2021 Jaguar Land Rover
Land Rover Discovery - फोटो : Jaguar Land Rover
डिस्कवरी को चलाने की खासियत
कार निर्माता का कहना है कि नई डिस्कवरी में एक एडवांस्ड ड्राइवलाइन मिलती है जो परिस्थितियों के अनुरूप टॉर्क जेनरेट करने के लिए सेंसर की एक रेंज का इस्तेमाल करके आगे और पीछे धुरी के बीच टॉर्क के बंटवारे को अनुकूलित करती है। कंपनी के मुताबिक नया इंटेलिजेंट ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम ट्रैक्शन, ऑन-रोड डायनामिक्स और ड्राइवलाइन एफिशिएंसी को अधिकतम करता है, जिसकी वजह से ईंधन की बचत ज्यादा होती है और सामान्य ड्राइविंग में CO2 उत्सर्जन कम होता है। यह डिस्कवरी की सभी इलाकों में ड्राइव करने की क्षमता को प्रभावित भी नहीं करता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed