{"_id":"632bffbe383e157c6b099c73","slug":"latest-update-on-maruti-ertiga-mpv-gets-360-camera-big-touchscreen-voice-command","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Ertiga: विदेश में धूम मचा रही नई अर्टिगा, खास फीचर्स और बेहतरीन लुक जीत लेंगे आपका भी दिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Ertiga: विदेश में धूम मचा रही नई अर्टिगा, खास फीचर्स और बेहतरीन लुक जीत लेंगे आपका भी दिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:26 PM IST
सार
देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी अर्टिगा विदेश में धूम मचा रही है। मारुति की इस सात सीटर एमपीवी में नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिससे ये पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
फिलीपींस में मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की अर्टिगा का नया रूप सामने आया है। कंपनी ने फिलीपीन इंटरनेशनल मोटर शो में आधिकारिक तौर पर 2023 अर्टिगा से पर्दा हटा दिया है। कंपनी की ओर से इस नई अर्टिगा में कुछ खास बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद कार पहले से ज्यादा बेहतर बन गई है। आइए जानते हैं कैसी है मारुति की नई अर्टिगा।
एमपीवी में हुए ये बदलाव
2 of 5
फिलीपींस में मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्टिगा 2023 के फ्रंट ग्रिल, बम्पर, व्हील कवर में बदलाव किया गया है। इसके अलावा कार के अंदर नौ इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कार प्ले के साथ ही एंड्राइड ऑटो को भी सपोर्ट करता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी गई है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है साथ ही एक पावर्ड टेलगेट भी जोड़ा गया है। भारत में मिलने वाली अर्टिगा में 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और नौ इंच बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं मिलता है।
कैसा है इंजन
3 of 5
फिलीपींस में मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलीपीन में पेश की गई अर्टिगा में कंपनी ने 1.5 लीटर चार सिलेंडर के15बी क्षमता का इंजन दिया है। जो माइल्ड हाइब्रिड इंजन है। ये लिथियम बैटरी के साथ इंटिग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर तकनीक से लैस है। इस तकनीक के जरिए कार का एवरेज बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में कैसा मिलता है इंजन
4 of 5
फिलीपींस में मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में अर्टिगा में 1.5 लीटर के चार सिलेंडर वाले के15सी इंजन का उपयोग किया जाता है। जिससे 105 पीएस और 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। भारतीय अर्टिगा में पांच स्पीड का मैनुअल और छह स्पीड का टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं लेकिन फिलीपींस में पुराना चार स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन
कैसे हैं सेफ्टी फीचर
5 of 5
फिलीपींस में मारुति अर्टिगा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलीपींस के बाजार में पेश की गई अर्टिगा में सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस के साथ ईबीडी, पेडेस्ट्रियन इंजरी मिटिगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।