सब्सक्राइब करें

EV Chargers: महिंद्रा की इलेक्ट्रिक-एसयूवी के लिए जियो बीपी लगाएगी फास्ट चार्जिंग स्टेशन

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 11 Oct 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Mahindra and Jio BP join hands to set up charging network for electric SUV electric vehicles charging stations
Jio-bp - फोटो : For Reference Only
देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) की आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए चार्जिंग नेटवर्क लगाने के लिए Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) और Jio BP (जियो बीपी) ने हाथ मिलाया है। पिछले साल ही इन कंपनियों ने ईवी उत्पादों और सेवाओं के निर्माण के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 
Trending Videos
Mahindra and Jio BP join hands to set up charging network for electric SUV electric vehicles charging stations
ईवी चार्जर स्टेशन - फोटो : For Reference Only
जियो बीपी देश भर में महिंद्रा डीलरशिप नेटवर्क और वर्कशॉप में DC फास्ट चार्जर लगाएगा। शुरूआत में देश के 16 शहरों में यह फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जाएंगे। बाद में इन चार्जिंग स्टेशन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra and Jio BP join hands to set up charging network for electric SUV electric vehicles charging stations
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने की शुरुआत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक सी सेगमेंट एसयूवी XUV400 (एक्सयूवी400) लॉन्च की थी। कंपनी अगले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की एक पूरी सीरीज लॉन्च करेगी। इसके लिए फास्ट चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की जरूरत पड़ेगी और अपने ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग नेटवर्क देने के लिए कंपनी ने जियो बीपी के साथ साझेदारी की है। 
Mahindra and Jio BP join hands to set up charging network for electric SUV electric vehicles charging stations
ईवी चार्जर - फोटो : For Reference Only
आरआईएल और बीपी का जॉइन्ट वेंचर शहरों और प्रमुख राजमार्गों पर चार्जिंग सुविधाएं स्थापित करके, अपने जियो-बीपी पल्स ब्रांडेड ईवी चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। ताकि ईवी मालिकों के लिए बेहतरीन चार्जिंग सुविधा दी जा सके। जियो बीपी और एम एंड एम मिलकर भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार अपनाने को बढ़ावा देंगे और देश के नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों को तेजी से हासिल करने में मदद करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed