सब्सक्राइब करें

Mahindra Scorpio-N 2022: नई स्कॉर्पियो-एन का नया वीडियो आया सामने, मिलेगी सेगमेंट में सबसे ऊंची कमांड सीटिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने 27 जून 202 को लॉन्च से पहले नई Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी का एक और टीजर जारी किया है।

विज्ञापन
Mahindra releases new teaser video of new Scorpio-N SUV ahead of its launch on 27th June 2022
Mahindra Scorpio N Teaser - फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने 27 जून 202 को लॉन्च से पहले नई Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी का एक और टीजर जारी किया है। लेटेस्ट टीजर वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन अपने सेगमेंट में सबसे ऊंची कमांड सीटिंग की पेशकश करेगी। एसयूवी मॉडल लाइनअप को फ्रंट फेसिंग सीट अरेंजमेंट के साथ 6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। ड्राइवर और को-पैसेंजर सीटों के बीच स्टोरेज स्पेस के साथ डेडिकेटेड आर्मरेस्ट, फिक्स्ड हेडरेस्ट, आगे की सीटों के पीछे मैगजीन होल्डर और रियर एसी वेंट्स के पास एक मोबाइल चार्जिंग पोर्ट होगा। 
Trending Videos
Mahindra releases new teaser video of new Scorpio-N SUV ahead of its launch on 27th June 2022
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कैसा है लुक और डिजाइन
नई 2022 Mahindra Scorpio N के एक्सटीरियर लुक और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में वर्टिकल क्रोम स्लेट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एलईडी फॉग लैंप्स के साथ नई डिजाइन की गई फ्रंट ग्रिल है। इसके कुछ अन्य डिजाइन हाइलाइट्स में नए डुअल-टोन अलॉय व्हील, माउंटेड एलईडी डीआरएल के साथ अपडेटेड रियर बम्पर और वर्टिकल टेललैंप शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra releases new teaser video of new Scorpio-N SUV ahead of its launch on 27th June 2022
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंजन और गियरबॉक्स
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन होगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे। पेट्रोल यूनिट 170 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। और डीजल मोटर को दो अलग-अलग पावर आउटपुट - 130PS (निचले वैरिएंट के लिए) और 160PS (हायर वैरिएंट के लिए) के साथ पेश किया जाएगा। दोनों इंजन लो रेंज गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ उपलब्ध होंगे। 
Mahindra releases new teaser video of new Scorpio-N SUV ahead of its launch on 27th June 2022
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
फीचर्स
मौजूदा जनरेशन की तुलना में नई 2022 Mahindra Scorpio N में ज्यादा अपमार्केट इंटीरियर होगा। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पेश करेगा। एसयूवी 8-स्पीकर 3डी सोनी ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो डिमिंग इनर रियर व्यू मिरर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 6/8-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें और भी बहुत कुछ मिलेगा। 
विज्ञापन
Mahindra releases new teaser video of new Scorpio-N SUV ahead of its launch on 27th June 2022
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
कितनी होगी कीमत
नई स्कॉर्पियो की कीमतों की घोषणा 27 जून को की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 14 लाख रुपये से 18 लाख रुपये (सभी, एक्स-शोरूम) के बीच होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed