सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV400: इलेक्ट्रिक XUV400 पर महिंद्रा ने दिया बड़ा अपडेट, इस तारीख को उठेगा पर्दा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 02 Sep 2022 03:13 PM IST
सार

15 सेंकेड के एक वीडियो में दिखाया गया है कि कंपनी नए पीक Twin लोगों के साथ नई XUV400 को लाएगी। इस वीडियो में इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई गई है।

विज्ञापन
Mahindra xuv400 ev will revealed on september 8, Will rival Tata Nexon and MG ZS EV
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से XUV400 पर बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ने सोशल मीडिया और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश करने की डिटेल्स शेयर की हैं। 


 
Trending Videos
Mahindra xuv400 ev will revealed on september 8, Will rival Tata Nexon and MG ZS EV
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
इस तारीख को होगी पेश
कंपनी की ओर से बताया गया है कि नई इलेक्ट्रिक XUV400 को 8 सिंतबर को पेश किया जाएगा। 15 सेंकेड के एक वीडियो में दिखाया गया है कि कंपनी नए पीक Twin लोगों के साथ नई XUV400 को लाएगी। इस वीडियो में इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई गई है। इसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ नई हेडलाइट्स, नई फ्रंट ग्रिल, टेल लैंप्स के लिए नया डिजाइन और रिप्रोफाइल्ड टेल गेट देखने को मिल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra xuv400 ev will revealed on september 8, Will rival Tata Nexon and MG ZS EV
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
कैसा है वीडियो
वीडियो की शुरूआत में XUV400 से इलेक्ट्रिक चार्जर प्लग हटाया गया है। इसके बाद जल्दी से डीआरएल शुरू होने के साथ ही प्रोजेक्टर हेडलैंप ऑन होते हैं। जिसके बाद नए पीक Twin लोगो पर लाइट दी गई है। इसके बाद नए लोगो को नई XUV400 के फ्रंट ग्रिल के साथ दिखाया गया है। इसके बाद XUV400 की बैजिंग वीडियो में दिखाई गई है। सबसे आखिर में रिविल करने की तारीख की घोषणा की गई है। 

 
Mahindra xuv400 ev will revealed on september 8, Will rival Tata Nexon and MG ZS EV
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
XUV300 की तरह होगी XUV400?
उम्मीद की जा रही है कि नई XUV400 को भी XUV300 के जैसे डायमेंशंस के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से XUV400 को 4.2 मीटर लंबा किया जा सकता है जिससे इसमें XUV300 के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिल सकता है। XUV300 की कुल लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम, हाइट 1627 एमएम है और XUV300 का व्हीलबेस 2600 एमएम है। 

 
विज्ञापन
Mahindra xuv400 ev will revealed on september 8, Will rival Tata Nexon and MG ZS EV
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
कितनी होगी ड्राइविंग रेंज
X100 प्लेटफॉर्म पर आधारित Mahindra XUV400 LG से हासिल की गईं एनएमसी बैटरी का इस्तेमाल करेगी। कंपनी का कहना है कि ये बैट्री सेल टाटा की नेक्सन ईवी में इस्तेमाल होने वाले सिलिंड्रिकल एलएफपी सेल की तुलना में बेहतर हैं। एनएमसी बैटरी से कार को ज्यादा पावर और लंबी दूरी की रेंज मिलेगी। नई महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी के फुल चार्ज होने पर 400 किमी से ज्यादा रेंज देने की संभावना है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed