{"_id":"63ce5e4348db6a216d3e5a61","slug":"maruti-suzuki-jimny-4x4-suv-reportedly-gets-nearly-10000-bookings-in-10-days-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Jimny: मारुति जिम्नी को 10 दिनों में मिली करीब 10,000 बुकिंग, महिंद्रा थार को मिल सकती है बड़ी चुनौती","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Jimny: मारुति जिम्नी को 10 दिनों में मिली करीब 10,000 बुकिंग, महिंद्रा थार को मिल सकती है बड़ी चुनौती
Mon, 23 Jan 2023 03:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
Maruti Jimny 4X4, Mahindra Thar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जल्द ही भारत में Jimny 4X4 SUV लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2023 में इस एसयूवी ने शानदार डेब्यू किया जिसने दर्शकों का बहुत ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। इससे ऐसा लगता है कि जिम्नी ने संभावित खरीदारों ने पहले से ही इस कार में काफी दिलचस्पी दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने इस ऑफ-रोड लाइफस्टाइल स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल के लिए पहले ही लगभग 10,000 बुकिंग हासिल कर ली है।
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
बुकिंग डिटेल्स
ऑटो एक्सपो में पेश करने के तुरंत बाद कंपनी ने एसयूवी के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया था। मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। इस एसयूवी के लिए कंपनी अपनी आधिकारिक नेक्सा वेबसाइट पर ऑनलाइन और देश भर में अपने नेक्सा डीलरशिप पर ऑफलाइन बुकिंग ले रही है।ऑटो एक्सपो के वक्त इसकी बुकिंग 11,000 रुपये में हो रही थी। मारुति सुजुकी ने खुलासा किया कि जिम्नी 5-डोर एसयूवी ने 10 दिनों के भीतर करीब 10,000 बुकिंग हासिल कर ली है। जिम्नी सबसे ज्यादा मांग वाले मॉडलों में से एक रहा है और भारतीय बाजार में यह महिंद्रा थार जैसी कारों को टक्कर देने का वादा करती है। महिंद्रा ने हाल ही में थार का रियर-व्हील ड्राइव वर्जन लॉन्च किया है, जो ज्यादा किफायती भी है।

Maruti Suzuki Jimny 5 Door
- फोटो : Maruti Suzuki
प्लेटफॉर्म और एक्सटीरियर
जिम्नी 5-डोर को चार जरूरी चीजों - लैडर फ्रेम चेसिस, अच्छी-खासी बॉडी एंगल्स, थ्री-लिंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन और लो रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) के साथ ALLGRIP PRO (4WD) पर बनाया गया है। यह एसयूवी हर तरह के इलाकों में आसानी और फुर्ती से दौड़ सकती है।
जिम्नी 5-डोर को चार जरूरी चीजों - लैडर फ्रेम चेसिस, अच्छी-खासी बॉडी एंगल्स, थ्री-लिंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन और लो रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) के साथ ALLGRIP PRO (4WD) पर बनाया गया है। यह एसयूवी हर तरह के इलाकों में आसानी और फुर्ती से दौड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
इंजन पावर और गियरबॉक्स
मारुति जिम्नी में पावर के लिए के-सीरीज 1.5-लीटर इंजन मिलता है जिसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नलॉजी है। यह इंजन 6000 rpm पर 2 77.1 kW पावर जेनरेट करता है और 4000 rpm पर 134.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
मारुति जिम्नी में पावर के लिए के-सीरीज 1.5-लीटर इंजन मिलता है जिसमें आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नलॉजी है। यह इंजन 6000 rpm पर 2 77.1 kW पावर जेनरेट करता है और 4000 rpm पर 134.2 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5 Door
- फोटो : अमर उजाला
लुक और डिजाइन
लुक और डिजाइन की बात करें तो, हालांकि, मारुति जिम्नी के दोनों वर्जन दिखने में एक जैसे हैं और एक बॉक्सी प्रोफाइल के साथ आते हैं। इनमें राउंड हेड लाइट यूनिट्स, वर्टिकल स्लैट ग्रिल और बड़े फेंडर मिलते हैं। जो इसे एक काफी दमदार और बीहड़ रूप देते हैं। जिम्नी 5-डोर एसयूवी 7 कलर ऑप्शन- पांच मोनोटोन शेड्स और दो डुअल-टोन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इनमें विश्व स्तर पर प्रसिद्ध काइनेटिक येलो शेड भी शामिल है जिसे मूल रूप से खराब मौसम की स्थिति में एसयूवी को अलग दिखाने के लिए बनाया गया था।