सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी जिम्नी अगले महीने हो सकती है लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5 Door SUV Launch Details Revealed in report Know expected price features
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023 - फोटो : For Reference Only
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने इस साल जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में 5-डोर जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी को पेश किया था। नई Maruti Suzuki Jimny (मारुति सुजुकी जिम्नी) को 25,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके ऑनलाइन या कंपनी की अधिकृत नेक्सा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है। हालांकि मारुति सुजुकी जिम्नी की आधिकारिक लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑफ-रोडर मई 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी जिसके बाद इसकी बिक्री शुरू होगी। 
Trending Videos
Maruti Suzuki Jimny 5 Door SUV Launch Details Revealed in report Know expected price features
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन और गियरबॉक्स
5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी दो ट्रिम लेवल- जीटा और अल्फा में आएगी। दोनों वैरिएंट बेहतर माइलेज के लिए एक आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन के साथ आएंगे। इसमें 1.5-लीटर K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 6,000rpm पर 103PS का पावर और 4,000rpm पर 134Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल होगा। इसमें लो-रेंज गियरबॉक्स के साथ सुजुकी का ऑलग्रिप प्रो 4×4 ड्राइवट्रेन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5 Door SUV Launch Details Revealed in report Know expected price features
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स 
फीचर्स की बात करें तो, इस लाइफस्टाइल एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वॉशर के साथ LED हेडलैंप, गनमेटल फिनिश में 15-इंच के अलॉय व्हील, टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील और भी बहुत कुछ मिलता है।  
Maruti Suzuki Jimny 5 Door SUV Launch Details Revealed in report Know expected price features
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : Maruti Suzuki
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में 6 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। नए जिम्नी 5-डोर का अप्रोच एंगल 36°, डिपार्चर एंगल 50° और ब्रेक-ओवर एंगल 24° है। रग्ड लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Jimny 5 Door SUV Launch Details Revealed in report Know expected price features
Maruti Suzuki Jimny 5 Door - फोटो : सोशल मीडिया
कलर ऑप्शन
जिम्नी 5 सिंगल टोन और 2 डुअल-टोन कलर ऑप्शन- काइनेटिक येलो + ब्लूश ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड + ब्लूश ब्लैक रूफ, नेक्सा ब्लू, ब्लूश ब्लैक, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे और पर्ल आर्कटिक व्हाइट में आएगी। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed