सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki MPV: टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की कितनी यूनिट्स रीबैज करेगी मारुति सुजुकी, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 May 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki to roll out Re-badged Version based on Toyota Innova Hycross MPV
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023 - फोटो : Toyota
Toyota Motor Corporation (टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन) और Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) ने 2018 में नए क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी और सहयोग स्थापित करने और बढ़ावा देने के लिए एक पूंजी गठबंधन के लिए सहमति व्यक्त की थी। दोनों कार निर्माता भारत में एक-दूसरे के वाहनों को बेचने के लिए भी सहमत हुए थे। टोयोटा ने पहले ही मारुति ब्रेजा (टोयोटा अर्बन क्रूजर - जिसे अब बंद कर दिया गया है), ग्रैंड विटारा (टोयोटा हाईराइडर) और बलेनो (टोयोटा ग्लैंजा) का री-बैज वर्जन पेश किया है। इस कड़ी में अगली कार Maruti Suzuki Fronx (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स) कूपे एसयूवी का री-बैज वर्जन है, जिसके 2023 के त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की संभावना है। 
Trending Videos
Maruti Suzuki to roll out Re-badged Version based on Toyota Innova Hycross MPV
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
अब वक्त है जब मारुति सुजुकी पहले री-बैज टोयोटा कार को रोल आउट करे, और यह Innova Hycross MPV पर आधारित होगी। यह देश में इंडो-जापानी वाहन निर्माता की ओर से दूसरा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन होगा। रिपोर्टों से पता चलता है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर सालाना आधार पर मारुति सुजुकी को इनोवा हाईक्रॉस की 9,000 से 10,000 यूनिट्स की आपूर्ति करेगी। इस मॉडल का नाम Maruti Suzuki Engage (मारुति सुजुकी एंगेज) होने की उम्मीद है क्योंकि कंपनी ने हाल ही में इस नाम को ट्रेडमार्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki to roll out Re-badged Version based on Toyota Innova Hycross MPV
Toyota Innova Hycross - फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
Maruti Engage देश में कार निर्माता का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। मारुति की नई प्रीमियम एमपीवी लुक और स्टाइल में थोड़ी अलग दिखेगी। लेकिन इसके इंटीरियर, फीचर्स और पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के जैसे ही होंगे। मॉडल में ब्रांड की सिग्नेचर ग्रिल (संभवतः ग्रैंड विटारा के जैसी) के साथ-साथ नए डिजाइन किए गए हेडलैंप, टेललैंप और फ्रंट बम्पर होंगे। इनोवा हाइक्रॉस की तरह, नई मारुति एंगेज एफडब्ल्यूडी (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ मोनोकॉक टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
Maruti Suzuki to roll out Re-badged Version based on Toyota Innova Hycross MPV
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023 - फोटो : अमर उजाला
फीचर्स
नई मारुति एमपीवी में अलग इंटीरियर थीम हो सकती है, जबकि फीचर लिस्ट इनोवा हाईक्रॉस के जैसी होगी। इसका मतलब है कि यह इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पेश करने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी होंगे।
विज्ञापन
Maruti Suzuki to roll out Re-badged Version based on Toyota Innova Hycross MPV
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023 - फोटो : अमर उजाला
इंजन पावर
नई Maruti Suzuki Engage MPV (मारुति सुजुकी एंगेज एमपीवी) को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से लिए गए हैं। 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 186PS का अधिकतम पावर और 206Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर अधिकतम 174PS का पावर और 205Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed